Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road accident in Himachal: Pickup truck goes out of control and plunges into a deep gorge

हिमाचल में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक ही गांव के दो लोगों की माैत, दो घायल

Thu, 19 Nov 2026 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत/चंबा।
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत/चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 10:35 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई है। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Road accident in Himachal: Pickup truck goes out of control and plunges into a deep gorge
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खैरी थाना क्षेत्र के तहत राजणी गांव के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एनएचपीसी अस्पताल समलेऊ ले जाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मची
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात को हुआ था। पिकअप गाड़ी समलेऊ से राजणी गांव की ओर जा रही थी। राजणी गांव से करीब 250 मीटर आगे पहुंचने पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पिकअप सड़क से नीचे एक गहरी ढांक में जा गिरी। इस  हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए एनएचपीसी अस्पताल समलेऊ ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान
 सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में पिकअप चालक सुनील कुमार शामिल थे। सुनील कुमार उत्तम चंद के पुत्र थे और गांव बासा, डाकघर बग्गी, तहसील सलूणी के निवासी थे। दूसरे मृतक करण कुमार थे, जो कुंडू राम के पुत्र थे। करण कुमार भी गांव बासा के ही निवासी थे।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की आगामी कार्रवाई
इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर खैरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। खैरी पुलिस ने इस पूरे मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने पिकअप चालक सुनील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के प्रावधानों के तहत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed