Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Errors in 'Lal Dora' property records in Haryana will be rectified

हरियाणा: लाल डोरा प्रॉपर्टी की गलतियां होंगी ठीक, स्वामित्व पोर्टल से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Wed, 18 Nov 2026 10:33 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार) Published by: Naveen Updated Wed, 18 Nov 2026 10:33 AM IST
सार

लाल डोरा क्षेत्र में रहने वाले ऐसे हजारों परिवार, जो लंबे समय से अपनी प्रॉपर्टी के दस्तावेजों में सुधार और मालिकाना हक से जुड़े प्रमाण हासिल करने के लिए परेशान थे, उनके लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Errors in 'Lal Dora' property records in Haryana will be rectified
सांकेतिक - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में लाल डोरा क्षेत्र की प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। स्वामित्व पोर्टल के माध्यम से अब आम नागरिक घर बैठे अपनी प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड देख सकेंगे और उसमें किसी भी प्रकार की गलती होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले लाल डोरा क्षेत्र की प्रॉपर्टी से संबंधित रिकॉर्ड तैयार करने और प्रॉपर्टी आईडी जारी करने का काम पंचायत विभाग द्वारा किया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान कई जगहों पर रिकॉर्ड में गलतियां सामने आईं।

विज्ञापन


किसी की प्रॉपर्टी में गलत मालिक का नाम दर्ज हो गया तो कहीं हिस्सेदारी, क्षेत्रफल, सीमाओं और प्रॉपर्टी की पहचान में गड़बड़ी रह गई। इन गलतियों को ठीक करवाने और अपनी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक साबित करने के लिए लोग पिछले कई वर्षों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। अब स्वामित्व पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करने और राजस्व विभाग द्वारा तहसील स्तर पर शिकायतों का निपटारा करने की व्यवस्था से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


घर बैठे देख सकेंगे अपनी प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड, 90 दिन में होगा समाधान 
पोर्टल पर पूरे हरियाणा का नक्शा उपलब्ध है जिसमे लाल डोरे की सीमा दर्शाई गई है। नागरिक अपने नाम, प्रॉपर्टी आईडी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से लाल डोरा क्षेत्र में अपनी प्रॉपर्टी का विवरण देख सकेंगे। नागरिकों को प्रॉपर्टी रिकॉर्ड में सुधार के लिए 90 दिनों तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राजस्व विभाग तहसील स्तर पर इन शिकायतों की जांच कर उनका निपटारा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गलतियों में होगा सुधार

  • खरीद-फरोख्त के बाद मालिक का नाम बदलना।
  • गलत मालिक का नाम ठीक करवाना।
  • गलत हिस्सेदारी।
  • प्रॉपर्टी का गलत क्षेत्रफल या माप।
  • प्रॉपर्टी का कोना या हिस्सा रिकॉर्ड में दर्ज न होना। 
  • दो प्रॉपर्टी को जोड़ना।
  • एक प्रॉपर्टी को अलग-अलग हिस्सों में बांटना।
  • प्रॉपर्टी का गलत प्रकार दर्ज होना।
  • अन्य प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी गलतियां।


वर्षों से परेशान लोगों को समाधान की उम्मीद
लाल डोरा क्षेत्र में रहने वाले ऐसे हजारों परिवार, जो लंबे समय से अपनी प्रॉपर्टी के दस्तावेजों में सुधार और मालिकाना हक से जुड़े प्रमाण हासिल करने के लिए परेशान थे, उनके लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अब उम्मीद है कि ऑनलाइन आपत्ति दर्ज होने और राजस्व विभाग द्वारा जांच किए जाने से पुरानी गलतियों को ठीक करवाने का रास्ता आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed