Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cold northerly winds have altered weather conditions, with temperatures in Hisar and Panchkula dropping

हरियाणा: उत्तरी बर्फीली हवाओं ने मौसम के मिजाज को बदला, सामान्य से 2 डिग्री कम हुआ हिसार व पंचकूला का तापमान

Wed, 18 Nov 2026 09:23 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 18 Nov 2026 09:23 AM IST
सार

हरियाणा में एक दिन में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग ने धुंध-कोहरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
cold northerly winds have altered weather conditions, with temperatures in Hisar and Panchkula dropping
हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के बाद उत्तरी बर्फीली हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में सबसे ठंडा था।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हुई है। प्रदेश में दो दिन हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम में बदलाव आया। हिमाच्छादित पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही हवाओं ने मैदानी राज्यों के तापमान को काफी गिरा दिया है। हिसार और पंचकूला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


एक दिन में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। महेंद्रगढ़ में 10.0, यमुनानगर में 10.1 और बावल रेवाड़ी में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। करनाल में 10.2 और 10.7, नारनौल-कैथल में 10.5, झज्जर में 10.8 तथा अंबाला में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम का पूर्वानुमान
चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रहेगी। मैदानी राज्यों में 22 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी बनी रहेगी। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। सुबह के समय हल्का धुंध कोहरा देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने धुंध-कोहरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


हवा सुधरी, राहत की सांस
सोमवार को 338 एक्यूआई के साथ हिसार देश का सबसे प्रदूषित शहर बना था। मंगलवार को हिसार के एक्यूआई में सुधार हुआ। हिसार का औसत एक्यूआई 149 दर्ज किया गया जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। पिछले 17 दिन में यह दूसरा सबसे कम एक्यूआई था जबकि 10 दिन यह 300 से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed