{"_id":"6b038cda79b1c3507f0d3825","slug":"delhi-schools-to-release-points-formula-for-nursery-admissions-today-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नर्सरी में दाखिले के लिए स्कूल आज जारी करेंगे अंकों का फॉर्मूला, 1 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नर्सरी में दाखिले के लिए स्कूल आज जारी करेंगे अंकों का फॉर्मूला, 1 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन
Mon, 23 Nov 2026 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:17 AM IST
सार
दिल्ली के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा की करीब एक लाख से अधिक सीटों पर दाखिला को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी (बाल वाटिका-1),एलकेजी (बाल वाटिका-2), यूकेजी (बाल वाटिका-3) और पहली कक्षा में दाखिला को लेकर स्कूल सोमवार से दाखिला मानदंड मॉड्यूल पर अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षा की करीब एक लाख से अधिक सीटों पर दाखिला को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है। एक दिसंबर से अभिभावक बच्चे के दाखिला के लिए आवेदन कर
विज्ञापन
सकेंगे। दाखिला के लिए पंजीकरण शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। शिक्षा निदेशालय की निजी स्कूल शाखा के अनुसार प्रवेश स्तर की कक्षाओं में सामान्य श्रेणी की सीटों (ओपन सीट) पर दाखिले के लिए अपनाए जाने वाले मानदंड और प्रत्येक मानदंड के निर्धारित अंकों की
विज्ञापन
जानकारी 26 नवंबर तक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.inपर अपलोड करनी होगी। इसमें ईडब्ल्यूएस, डीजी और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणी की सीटें शामिल नहीं होंगी। निर्धारित समय तक मानदंड अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया 30 नवंबर से रोक दी जाएगी।
संबंधित जिला शिक्षा उपनिदेशक इस आदेश का पालन सुनिश्चित करेंगे। स्कूलों की ओर से पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी अभिभावक निदेशालय की वेबसाइट के व्हाट्स न्यू सेक्शन में एडमिशन क्राइटेरिया (2027-28) के तहत देख सकेंगे। स्कूलों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि निदेशालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी उनकी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण से पूरी तरह मेल खाए।
दाखिला पर नजर रखेगी जिला निगरानी सेल
दाखिला प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए प्रत्येक जिले में निगरानी सेल गठित की जाएगी। इसका नेतृत्व संबंधित जिले के उप शिक्षा निदेशक करेंगे। सेल सुनिश्चित करेगी कि स्कूल तय समय सीमा में दाखिले के मानदंड और प्रत्येक मानदंड के अंक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करें। स्कूल ऐसे मानदंड नहीं अपना सकेंगे, जिन्हें शिक्षा विभाग समाप्त कर चुका है।
निगरानी सेल दाखिला मानदंडों को लेकर अभिभावकों की शिकायतों का निपटारा भी करेगी। अभिभावक जिला कार्यालय में ऑफलाइन या शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध शिकायत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
