Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india-retail-credit-growth-gold-personal-loan-emi-defaults-crif-high-mark

देश में खुदरा कर्ज 18.8 फीसदी बढ़ा: गोल्ड लोन की किस्तों में देरी ने बढ़ाई चिंता, दिख रहे क्या संकेत?

Thu, 19 Nov 2026 05:34 AM IST
देवेश त्रिपाठी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 19 Nov 2026 05:34 AM IST
सार

देश में खुदरा कर्ज का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन गोल्ड, कंज्यूमर ड्यूरेबल और पर्सनल लोन में किस्त चुकाने में देरी के मामले बढ़ने लगे हैं। सीआरआईएफ हाई मार्क के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर के अंत तक खुदरा कर्ज पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 18.8 फीसदी बढ़कर 185.2 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
india-retail-credit-growth-gold-personal-loan-emi-defaults-crif-high-mark
किस्त चुकाने में देरी के मामले बढ़े - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश में खुदरा कर्ज (रिटेल क्रेडिट) का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कुछ श्रेणियों के कर्ज में किस्त चुकाने में देरी के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। गोल्ड लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन और पर्सनल लोन में शुरुआती तौर पर दबाव के संकेत दिखने लगे हैं। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी सीआरआईएफ हाई मार्क के ताजा आंकड़ों में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


सीआरआईएफ के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के अंत तक देश में खुदरा कर्ज का कुल पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 18.8% बढ़कर 185.2 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 4% की वृद्धि दर्ज की गई। एजेंसी
विज्ञापन


गोल्ड लोन सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रेणी
आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड लोन सबसे तेजी से बढ़ने वाली कर्ज श्रेणी बनकर उभरा है। सितंबर तक एक साल में इसका पोर्टफोलियो 60.6% बढ़ा। वहीं, सिक्योर्ड बिजनेस लोन में 45.2 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन में 44.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके मुकाबले पर्सनल लोन का पोर्टफोलियो 13.8 प्रतिशत बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.3% हो गए हैं किस्त बकाया रहने के मामले 
इसके उलट, गोल्ड लोन में 31 से 90 दिन तक किस्त बकाया रहने के मामले बढ़कर 1.3 प्रतिशत हो गए, जो जून में 0.9% थे। वहीं, 31 से 180 दिन की अवधि वाले बकाया कर्ज की हिस्सेदारी भी 1.3% से बढ़कर 1.6% हो गई।
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन में किस्त चुकाने में देरी के मामले बढ़कर 1.8% हो गए। वहीं, पर्सनल लोन में ये आंकड़ा मामूली बढ़त के साथ 2.4 प्रतिशत पर पहुंच गया।
  • विशेष बात यह है कि जिन कर्ज श्रेणियों में भुगतान को लेकर दबाव बढ़ रहा है, उनमें से कुछ में कर्ज वितरण की रफ्तार भी काफी तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed