Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anthropic Prices IPO at $83 Per Share Valuation Set to Top 1.4 Trillion dollar Can It Break SpaceX Record

क्लॉड एआई बनाने वाली एंथ्रोपिक कंपनी का आईपीओ: 7762 रुपये का होगा एक शेयर, क्या टूटेगा स्पेसएक्स का रिकॉर्ड?

Thu, 19 Nov 2026 06:32 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 19 Nov 2026 06:32 AM IST
सार

क्लॉड एआई बनाने वाली एंथ्रोपिक ने अपने आईपीओ का भाव 7,762 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी इस पेशकश से करीब 68.5 अरब डॉलर जुटाने और 1.4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक मूल्यांकन हासिल करने की तैयारी में है। राजस्व में 1,200 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद उसे भारी घाटा हुआ है। ऐसे में क्या एंथ्रोपिक दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बनाकर स्पेसएक्स का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? आइए, विस्तार से सबकुछ जानते हैं...

विज्ञापन
Anthropic Prices IPO at $83 Per Share Valuation Set to Top 1.4 Trillion dollar Can It Break SpaceX Record
भारी घाटे और विवादों के बीच एंथ्रोपिक ने की बाजार में एंट्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल होने की तैयारी कर रही एंथ्रोपिक ने अपने आईपीओ का भाव 7,762 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने यह कीमत 83 डॉलर के बराबर रखी है, जो पहले तय अनुमान से भी ज्यादा है। इस आईपीओ के जरिए करीब 68.5 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य है। इससे कंपनी का मूल्यांकन 1.4 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच सकता है। चैटबॉट क्लॉड बनाने वाली एंथ्रोपिक की शेयर बाजार में एंट्री पर दुनियाभर के निवेशकों की नजर है।

विज्ञापन


कितने शेयर बेचकर 68.5 अरब डॉलर जुटाएगी कंपनी?
एंथ्रोपिक ने आईपीओ के लिए 82.5 करोड़ शेयर पेश किए हैं। अगर कंपनी सभी शेयर 7,762 रुपये यानी 83 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर बेचती है, तो करीब 68.5 अरब डॉलर जुटा सकती है। इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर में आईपीओ से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। पिछले सप्ताह शेयर की कीमत 70 से 78 डॉलर के बीच रखने का अनुमान दिया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 83 डॉलर कर दिया गया है। कंपनी के शेयर गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में एएनटी नाम से कारोबार शुरू करने वाले हैं। हालांकि, कंपनी का अंतिम बाजार मूल्य कुल जारी शेयरों की संख्या पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


क्या एंथ्रोपिक तोड़ पाएगी स्पेसएक्स का सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड?
एंथ्रोपिक की लिस्टिंग ऐसे समय हो रही है, जब बड़ी तकनीकी कंपनियां शेयर बाजार में उतर रही हैं। जून में एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने आईपीओ के जरिए शुरुआत में 75 अरब डॉलर जुटाए थे। बाद में अतिरिक्त शेयरों की बिक्री के बाद यह रकम 85.7 अरब डॉलर तक पहुंच गई। इसे अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बताया गया है। एंथ्रोपिक की लिस्टिंग को एआई उद्योग की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। हाल के दिनों में इस क्षेत्र को कई झटके लगे हैं। एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग को हटाए जाने और अमेरिका में चुनाव के दौरान एआई को लेकर विरोध जैसी घटनाओं ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। बढ़ती ब्याज दरों से डेटा सेंटर कंपनियों के लिए कर्ज लेना भी महंगा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट का कंपनी में कितना निवेश है?

  • अमेजन और गूगल की एंथ्रोपिक में 100 अरब डॉलर से अधिक मूल्य की हिस्सेदारी है।
  • गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और एएमडी समेत तकनीकी कंपनियों ने आईपीओ में कुल 26 अरब डॉलर निवेश करने पर सहमति जताई है।
  • एंथ्रोपिक अपने एआई सिस्टम चलाने के लिए एनवीडिया, गूगल, अमेजन और एएमडी के महंगे कंप्यूटिंग सिस्टम पर निर्भर है।
  • कंपनी की स्थापना 2021 में ओपनएआई छोड़ने वाले शोधकर्ताओं के एक समूह ने की थी। इसके सीईओ डारियो अमोडेई हैं।


कमाई में 1200 प्रतिशत बढ़ोतरी के बावजूद कितना घाटा हुआ?
एंथ्रोपिक ने सितंबर 2026 तक के नौ महीनों में 33.24 अरब डॉलर का राजस्व कमाया। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 1,200 प्रतिशत अधिक है। अक्टूबर के अंत तक कंपनी की सालाना आय की मौजूदा रफ्तार करीब 81 अरब डॉलर पहुंच गई थी। यह सितंबर के मुकाबले 10 अरब डॉलर ज्यादा थी। हालांकि, इसी नौ महीने की अवधि में कंपनी को 104 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ। इसका बड़ा हिस्सा कन्वर्टिबल नोट्स और अन्य वित्तीय देनदारियों के मूल्य में बदलाव के कारण बताया गया। 2025 की समान अवधि में कंपनी को 25.1 अरब डॉलर का घाटा हुआ था।



निवेशकों के सामने कंपनी ने कौन से जोखिम रखे हैं?
एंथ्रोपिक एआई सुरक्षा, सरकारी नियमों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अमेरिकी सरकार के साथ दो बड़े विवादों का सामना कर चुकी है। कंपनी के आईपीओ दस्तावेज में निवेशकों के लिए 90 से अधिक पन्नों में संभावित जोखिमों की जानकारी दी गई है। सीईओ डारियो अमोडेई का कहना है कि एआई मानवता की पुरानी समस्याओं को सुलझाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसके खतरों पर भी सावधानी से काम करना होगा। कंपनी के संस्थापकों ने भी कहा है कि उनका लक्ष्य तकनीकी बदलाव के दौर में मानवता को सुरक्षित रास्ता दिखाना है। दूसरी ओर, ओपनएआई ने भी आईपीओ के लिए गोपनीय दस्तावेज जमा किए हैं और 2027 में शेयर बाजार में उतरने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed