Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Indigo Pune Flight Cancelled Passengers Protest Airport

पटना: इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों का हंगामा, पुणे जाने वाले विमान का बिगड़ा शेड्यूल

Mon, 23 Nov 2026 01:06 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 23 Nov 2026 01:06 PM IST
सार

पटना एयरपोर्ट पर पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E126 रद्द होने के बाद यात्रियों ने हंगामा किया। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पुणे से पटना आ रहा विमान लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया था। इसके बाद पटना से पुणे जाने वाली उड़ान का शेड्यूल बिगड़ गया। यात्रियों ने एयरलाइंस कर्मचारियों पर गलत जानकारी देने और समय पर स्थिति स्पष्ट नहीं करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Patna Indigo Pune Flight Cancelled Passengers Protest Airport
पटना हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के हवाई अड्डे पर पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान अचानक रद्द होने के बाद यात्रियों ने भारी हंगामा किया। यात्रा के अंतिम समय में उड़ान निरस्त होने की सूचना मिलने से परिसर में मौजूद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। एयरलाइंस प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए यात्रियों ने हवाई अड्डे पर प्रदर्शन किया। यात्रियों का कहना था कि एयरलाइंस कर्मियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये और जानकारी छिपाने की वजह से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


खराब मौसम के कारण लखनऊ भेजा गया विमान
पुणे से पटना आने वाला इंडिगो का विमान संख्या 6E653 रात 1:40 बजे पटना पहुंचने वाला था। हालांकि, हवाई अड्डे के आसपास खराब मौसम और कम दृश्यता की वजह से विमान वहां उतर नहीं सका। इस कारण विमान को लखनऊ की तरफ मोड़ना पड़ा। इसी विमान को पटना पहुंचने के बाद पुनः पुणे के लिए रवाना होना था। पटना से पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E126 को रात 2:45 बजे उड़ान भरनी थी। आने वाले विमान के पटना न पहुंच पाने के कारण आगे का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया और एयरलाइंस को अपनी उड़ान रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन


एयरलाइंस कर्मचारियों पर लगाया गुमराह करने का आरोप
उड़ान निरस्त होने की सूचना मिलते ही यात्रियों और इंडिगो के कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइंस के कर्मचारी उन्हें लगातार समय पर उड़ान भरने का झूठा आश्वासन देते रहे। काफी देर तक इंतजार करवाने के बाद अचानक उड़ान रद्द करने की घोषणा कर दी गई। यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि परेशानी के इस समय समाधान निकालने के लिए एयरलाइंस का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ, जिससे परिसर में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा योजनाएं ध्वस्त होने से यात्रियों में अनिश्चितता
अचानक उड़ान रद्द होने के कारण पुणे में अपने आवश्यक कार्यों से जा रहे कई यात्रियों की पूरी योजना प्रभावित हो गई। लंबा समय बीत जाने के बाद भी स्थिति स्पष्ट न होने पर यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। यात्रियों की मुख्य चिंता अपनी आगे की यात्रा को लेकर बनी रही। एयरलाइंस ने प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक उड़ान, रीबुकिंग अथवा रिफंड की क्या व्यवस्था की है, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed