Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Another Cyberattack on the US: Hackers Target Air Force Cloud System, Are Military Secrets at Risk?

अमेरिका पर एक और साइबर हमला: अब वायुसेना के क्लाउड सिस्टम को हैकरों ने बनाया निशाना, क्या खतरे में सैन्य राज?

Fri, 27 Nov 2026 05:53 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 27 Nov 2026 05:53 PM IST
सार

अमेरिकी वायुसेना के सबसे बड़े क्लाउड प्लेटफॉर्म क्लाउड वन में हैकरों ने सॉफ्टवेयर की खामी का फायदा उठाकर सेंध लगा दी। यहां सैन्य विमानों, हथियारों, मिसाइलों, कर्मचारियों और रसद से जुड़ी अहम जानकारियां मौजूद हैं। हमले के बाद कई सेवाएं रोक दी गईं और अमेरिकी साइबर कमांड जांच में जुटी है। सवाल है कि क्या हैकर अमेरिकी सैन्य व्यवस्था की सबसे संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच चुके हैं? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Another Cyberattack on the US: Hackers Target Air Force Cloud System, Are Military Secrets at Risk?
विमान से मिसाइलों तक का रिकॉर्ड रखने वाले सिस्टम में सेंध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका की वायुसेना के सबसे अहम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हैकरों ने सेंध लगा दी है। इस हमले ने अमेरिकी सैन्य व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैकरों ने क्लाउड वन नाम के प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया है, जहां वायुसेना के कर्मचारियों का रिकॉर्ड, भुगतान, हथियारों और सैन्य उपकरणों की जानकारी से जुड़े कई सिस्टम काम करते हैं। हमले का पता चलने के बाद प्लेटफॉर्म पर कई गतिविधियां रोकनी पड़ी हैं।

विज्ञापन


इस सेंधमारी का पता पिछले एक महीने के दौरान प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के समय चला। इसके बाद अमेरिकी वायुसेना ने क्लाउड वन पर नए एप्लिकेशन यानी सॉफ्टवेयर जोड़ने की प्रक्रिया रोक दी। पहले से चल रहे सॉफ्टवेयर के अपडेट भी बंद कर दिए गए। कुछ यूजर के एडमिन अधिकार भी वापस ले लिए गए हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया, हैकरों को सिस्टम तक कितनी पहुंच मिली और क्या वे कोई संवेदनशील जानकारी चुराने में सफल रहे।
विज्ञापन


हैकरों ने सिस्टम में सेंध कैसे लगाई?
हैकरों ने क्लाउड वन के कंट्रोल प्लेन में मौजूद सॉफ्टवेयर की एक खामी का फायदा उठाकर प्रवेश किया। कंट्रोल प्लेन वह हिस्सा होता है, जो पूरे क्लाउड सिस्टम के कामकाज और उसके ढांचे को नियंत्रित करता है। इसे एक ऐसे रिमोट की तरह समझा जा सकता है, जिससे पूरे सिस्टम पर नजर रखी जा सकती है और कई गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इस स्तर तक पहुंच मिलने पर हैकर सैन्य विमानों की स्थिति और उनके कलपुर्जों की आवाजाही जैसी जानकारी तक पहुंचने की क्षमता हासिल कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हमलावरों ने वास्तव में ऐसी जानकारी देखी या हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या अमेरिकी सेना के हथियारों और सैन्य अभियानों की जानकारी भी खतरे में है?
क्लाउड वन पर ऐसे कई एप्लिकेशन चलते हैं, जो अमेरिकी वायुसेना के रोजमर्रा के कामकाज से लेकर सैन्य अभियानों तक में मदद करते हैं। इनमें कर्मचारियों का रिकॉर्ड, वेतन भुगतान, रसद और सैन्य उपकरणों के रखरखाव से जुड़े सिस्टम शामिल हैं। प्लेटफॉर्म पर क्लाउड आधारित कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम भी मौजूद है, जो उत्तरी अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों से वायु रक्षा रडार और दूसरी सूचनाओं को एक साथ जोड़ता है। इसके अलावा थिएटर इंटीग्रेटेड कॉम्बैट म्यूनिशन सिस्टम के जरिए दुनिया भर में अमेरिकी वायुसेना के 200 से अधिक ठिकानों पर बमों और मिसाइलों का रिकॉर्ड रखा जाता है।

हमले के बाद अमेरिकी वायुसेना ने क्या कदम उठाए?
हमले का पता चलने के बाद क्लाउड वन पर नए बैक ऑफिस एप्लिकेशन स्थानांतरित करने की प्रक्रिया रोक दी गई है। कर्मचारियों को पहले से चल रहे सॉफ्टवेयर के अपडेट और सुरक्षा संबंधी सुधार इंस्टॉल करने से भी रोका गया है। कुछ यूजर के एडमिन अधिकार वापस ले लिए गए हैं। नुकसान का आकलन करने के लिए अमेरिकी साइबर कमांड को भी लगाया गया है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से इस घटना की पुष्टि नहीं की है। अमेरिकी वायुसेना ने कहा है कि वह अपने विभाग की सूचनाओं, सिस्टम और सैन्य क्षमताओं की सुरक्षा के लिए लगातार जरूरी कदम उठाती रहती है। उसने किसी खास नेटवर्क की सुरक्षा स्थिति या उसकी कमजोरियों पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।


2017 में शुरू हुआ था क्लाउड वन, फिर कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?
क्लाउड वन की शुरुआत 2017 में हुई थी। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और अल्फाबेट जैसी कंपनियों की क्लाउड सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। इसे अमेरिकी सेना के सबसे बड़े क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम में से एक माना जाता है। इस घटना ने इसलिए भी चिंता बढ़ाई है, क्योंकि हाल के समय में अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई, पेंटागन और वित्त विभाग से जुड़े साइबर हमलों की खबरें सामने आई हैं। खास बात यह है कि 2023 में क्लाउड वन के नेतृत्व ने दावा किया था कि यह प्लेटफॉर्म हैकिंग की कोशिशों से बचाव में 100 प्रतिशत सफल रहा है। अब इस पर हुई सेंधमारी ने उस दावे और संवेदनशील सैन्य जानकारी को सुरक्षित रखने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed