{"_id":"6b0971d3e9c95f95790a1896","slug":"video-vb-g-ram-ji-employees-staged-a-protest-in-budaun-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: वीबी-जी राम जी कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, मानदेय वृद्धि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: वीबी-जी राम जी कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, मानदेय वृद्धि की मांग
Mukesh Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:34 PM IST
Link Copied
बदायूं में वीबी-जी राम जी कर्मचारी कल्याण संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले कर्मियों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप आयुक्त (श्रम) को ज्ञापन सौंपकर शासन स्तर पर लंबित मानव संसाधन नीति के निर्धारण एवं मानदेय वृद्धि की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत 16 वर्षों से कर्मियों की मानव संसाधन नीति का निर्धारण नहीं किया गया है तथा मानदेय में भी कोई वृद्धि नहीं हुई है। वर्तमान में प्राप्त मानदेय अत्यंत न्यून है, जबकि अक्टूबर 2026 में महंगाई दर खुदरा 6.09 प्रतिशत तथा थोक महंगाई दर 12.29 पर पहुंच गई है। इस महंगाई में चिकित्सकीय सुविधा, सामाजिक सुरक्षा के अभाव में परिवारिक जिम्मेदारियां निभाना कठिन हो गया है। कर्मियों का आरोप है कि विभाग की ओर से विसंगतिपूर्ण प्रस्तावित मानदेय वृद्धि के लिए प्रेषित किया गया है, जो स्वीकार योग्य नहीं है। एक समान मानदेय वृद्धि के बजाय विसंगतिपूर्ण प्रस्ताव से कर्मचारियों में प्रबल असंतोष है। कर्मियों ने कहा कि विभाग की यह कार्यशैली सरकार की मंशा के पूर्णत: विपरीत है और इसका प्रभाव चुनाव पर पड़ने की संभावना है। संगठन ने मांग की है कि समस्त कर्मियों को एक समान सम्मानजनक वेतन वृद्धि दी जाए तथा 16 वर्षों से लंबित मानव संसाधन नीति के निर्धारण के संबंध में उच्च स्तर से निर्णय होने तक वे कार्य से विरत रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।