Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rozgar sevaks express their outrage over honorarium and EPF issues In Barabanki

बाराबंकी में मानदेय और ईपीएफ पर फूटा रोजगार सेवकों का गुस्सा, गांधी भवन से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली

Fri, 27 Nov 2026 03:43 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:43 PM IST
rozgar sevaks express their outrage over honorarium and EPF issues In Barabanki
मानदेय का भुगतान अटका है, ईपीएफ की धनराशि खातों में नहीं पहुंच रही और दूसरी ओर रोजगार सृजन के आंकड़ों में उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। इन्हीं सवालों को लेकर शुक्रवार को बाराबंकी में सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवक सड़क पर उतर आए। गांधी भवन से कलेक्ट्रेट तक निकली आक्रोश रैली में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने रोजगार सृजन सप्ताह को पूरी तरह विफल बताते हुए आरोप लगाया कि जमीनी हकीकत छिपाकर कागजों पर रोजगार की तस्वीर चमकाई जा रही है। मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन की शुरुआत गांधी भवन में हुई। यहां बैठक के बाद रोजगार सेवकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए निकली रैली के कारण यातायात प्रभावित हुआ और करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के प्रांतीय सह संयोजक एवं जिलाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी आकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का रोजगार सृजन सप्ताह रोजगार सेवकों के विरोध के चलते सफल नहीं हो सका। इसके बावजूद कई ग्राम पंचायतों में उपस्थिति दर्ज कराने के दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर फर्जी हाजिरी दर्ज कराने की कोशिश हुई है। इसकी जांच उपायुक्त विकास मिश्रा की ओर से भी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवक लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और नियमित भुगतान की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं पर ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा। ईपीएफ की धनराशि यूएएन खातों में जमा नहीं होने से कर्मचारियों का भविष्य भी असुरक्षित हो रहा है। सेवाकाल में जान गंवाने वाले रोजगार सेवकों के परिवारों को भी ईपीएफ का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला संगठन प्रभारी जमनेश कनौजिया ने कहा कि ग्राम पंचायतों में काम कराने के बाद भी श्रमिकों की मजदूरी और सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडरों का भुगतान लंबित है। जिला उपाध्यक्ष रामसजीवन यादव और जिला सचिव दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि लक्ष्य पूरा दिखाने के लिए निचले स्तर के कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है। हाजिरी दर्ज करने और उसे पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। मोर्चा पदाधिकारियों ने सूरतगंज, दरियाबाद, रामनगर, फतेहपुर और पूरेडलई विकासखंडों में हड़ताल के दौरान महिला मेट और पंचायत सहायकों के माध्यम से कथित तौर पर फर्जी हाजिरी दर्ज कराने के प्रयासों का आरोप लगाया। प्रदर्शन को ग्राम प्रधान संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का भी समर्थन मिला। इस मौके पर मान्धाता, विनोद राव, अशोक यादव, जितेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र वर्मा, शकील अहमद, राजकुमार, पवन कुमार, अमित यादव, दिलदार अहमद, सीमा तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, रवि, रविंद्र, सुशील कुमार, प्रदीप साहू, प्रेमलता मौर्य, सरिता, पिंकी वर्मा, विमला, महेंद्र वर्मा, गया प्रसाद, अजय यादव, तुफैल मौजूद रहे। रोजगार सेवकों ने मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, ईपीएफ की पूरी धनराशि यूएएन खातों में जमा कराने और श्रमिकों व वेंडरों का बकाया भुगतान कराने की मांग उठाई। संगठन ने दो टूक कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए प्रदेशभर के रोजगार सेवकों को जुटाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, वीडियोग्राफर की मौत व साथी गंभीर

27 Nov 2026

काशी विद्यापीठ में छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच शुरू हुई बहस

27 Nov 2026

हाइवा-डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, दो की मौत

27 Nov 2026

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदला हुसैनीवाला रिट्रीट सेरेमनी का स्वरूप

सिमली अस्पताल के उच्चीकरण मामला: शासन की समिति और संघर्ष समिति के बीच समन्वय बैठक

27 Nov 2026
विज्ञापन

कैथल का पबनावा निवासी तनिष हत्याकांड में वांछित आरोपी कृष काबू, रजबाहा पटड़ी से कूदने कारण आरोपी के पैर में आई चोट

27 Nov 2026

फतेहाबाद के जवाहर चौक से खाटू श्याम मंदिर तक शरारती तत्वों का उत्पात, 15 गाड़ियों के शीशे तोड़े

27 Nov 2026
विज्ञापन

पानीपत की कंबल और यार्न फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

27 Nov 2026

एंटी नारकोटिक सेल कैथल व खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 700 किलोग्राम पनीर व रिफाइंड पाम ऑयल के 6 डिब्बे पाए गए

27 Nov 2026

ऊना: बंगाणा में खुश्क ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, सुबह सात बजे तक छाई रही धुंध; बारिश के इंतजार में किसान

27 Nov 2026

ऊना: घर बैठे करें मां चिंतपूर्णी के दर्शन, शुक्रवार सुबह-सवेरे दरबार से देखें माता रानी की लाइव आरती

27 Nov 2026

VIDEO: एटा के सकीट नगर में बनी बीआरसी पर मीना मंच की दो दिवसीय कार्यशाला

27 Nov 2026

VIDEO: गांव मलावन के केयूपीएस कंपोजिट विद्यालय से टीका मित्र वाहन और बच्चों द्वारा टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई

27 Nov 2026

उज्जैन: कुंकुम और राम नाम के बिल्वपत्र से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट- मुंड माला धारण कर दिए दिव्य दर्शन

27 Nov 2026

कानपुर: हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में 1008 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

26 Nov 2026

VIDEO: आगरा में किसानों का हंगामा, कमिश्नरी में प्रवेश नहीं देने से सड़क पर धरना; माल रोड पर दो किमी जाम

26 Nov 2026

मेरठ: कोशिश सामाजिक संगठन के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

26 Nov 2026

मेरठ: धन सिंह कोतवाल के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर जलाए दीप

26 Nov 2026

ओरछा पहुंचे दिग्विजय सिंह: पूर्व सीएम ने पत्नी संग की रामराजा सरकार की पूजा, मंदिर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

26 Nov 2026

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में क्वार्टर फाइनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

26 Nov 2026

शुक्लागंज: नाली बंद कर पड़ोसी ने रोका रास्ता, जलभराव से लोग बेहाल

26 Nov 2026

शुक्लागंज: चार महीने से बंद स्कूल में चोरी, हैंडपंप तक उखाड़ ले गए

26 Nov 2026

Bijnor: ओमकुमार का चुनाव रद्द: बसपा से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

26 Nov 2026

दमोह: एक महीने पहले लाठी-तलवार से हमला, वृद्ध की मौत; बेटे ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

26 Nov 2026

एनएमएमएस परीक्षा 29 को, पांच केंद्रों पर बैठेंगे 1255 विद्यार्थी

26 Nov 2026

फार्मा सेक्टर में धूल-मिट्टी से छुटकारा दिलाएगी स्वचालित डी-डस्टिंग टनल

26 Nov 2026

32 ठेका कर्मचारियों की बहाली की मांग, जीटीबी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

26 Nov 2026

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी सादाबाद में वैवाहिक समारोह में हुईं शामिल

26 Nov 2026

मानकों की अनदेखी पर वाहन स्क्रैपिंग सेंटर सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां

26 Nov 2026

सासनी में मैक्स-ऑटो टक्कर, तीन की मृत्यु, हाथरस डीएम-एसपी यह बोले

26 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed