{"_id":"6b0937c969a3dd9daf0f062a","slug":"video-video-nathaya-ka-parathashhanae-sa-bcana-ka-le-janajaganprkata-janprra-raja-bhashhanae-cathhara-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए जनजागरूकता जरूरी: राज भूषण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए जनजागरूकता जरूरी: राज भूषण चौधरी
नदियों को स्वच्छ रखने के लिए केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि नदी में कूड़ा, प्लास्टिक, पूजा सामग्री और कपड़े डालने से रोकने के लिए जनजागरूकता भी जरूरी है। नदी संरक्षण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी है। यह बातें केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी ने शुक्रवार को अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में पांचवें अंतरराष्ट्रीय नदी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि लोग नदी में स्नान के बाद कपड़े छोड़ देते हैं और पूजा सामग्री पॉलीथीन में भरकर विसर्जित कर देते हैं। इससे नदियां प्रदूषित होती हैं। नदियों की सफाई और संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नदी स्वच्छ होगी तो पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा और उसके किनारे बसे शहरों के गंदे पानी को सीधे नदी में गिरने से रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में गंगा किनारे शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट की क्षमता करीब 1305 एमएलडी थी, जो अब लगभग 4000 एमएलडी हो चुकी है। फरवरी 2026 तक कार्यक्रम में 524 परियोजनाएं स्वीकृत हुई थीं, जिनमें 365 पूरी हो चुकी हैं। एसटीपी से शोधित पानी का इस्तेमाल उद्योगों, निर्माण कार्य और खेती में किया जा सकता है। इससे भूजल का दोहन कम होगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति रोज एक गिलास पानी बचाने का संकल्प ले तो देश में प्रतिदिन करोड़ों गिलास पानी बचाया जा सकता है। वर्षा जल संचयन, तालाबों और वेटलैंड्स का पुनर्जीवन तथा पौधरोपण से भूजल स्तर बढ़ाने की जरूरत है। जल शक्ति अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी मातृभूमि में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सामूहिक प्रयास से आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजेंद्र सिंह, महापौर गिरिश पति त्रिपाठी, डॉ. बीआर चौधरी, डॉ. विनोद चौधरी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।