{"_id":"6b07df6e6fe71deeba060656","slug":"video-sukhbir-badal-accuses-aap-of-using-public-funds-and-buses-for-moga-rally-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल का आप पर आरोप-मोगा रैली में सरकारी खजाने और बसों का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल का आप पर आरोप-मोगा रैली में सरकारी खजाने और बसों का इस्तेमाल
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जालंधर दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ के निवास पर पहुंचे बादल ने कहा कि वह जालंधर में भाजपा और अकाली दल की सीनियर लीडरशिप से मिले हैं। उन्होंने गठबंधन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब की जनता का गठजोड़ है और उन ताकतों के खिलाफ है, जिन्होंने पंजाब को तबाह किया है।
मोगा में आप की रैली पर तंज कसते हुए सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि रैली पर पंजाब के सरकारी खजाने से पैसा खर्च किया जा रहा है और बड़ी संख्या में सरकारी बसें लगा दी गई हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों को अपने कर्मचारियों को रैली में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
बादल ने कहा, "मेरी विनती है कि पंजाब को मत उजाड़िये, लोग तंग आ चुके हैं।" इस दौरान पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।