{"_id":"6b09722af2360cbc760222b2","slug":"video-laborers-protest-against-crop-theft-police-assure-action-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फसल चोरी के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल चोरी के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
फरीदकोट की नई अनाज मंडी में बासमती और धान की बोरियां चोरी होने की लगातार घटनाओं से परेशान मजदूरों ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए हड़ताल की चेतावनी दी। मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। मजदूर यूनियन के प्रधान प्रवीण पप्पी ने बताया कि मुख्य अनाज मंडी सहित आसपास की मंडियों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है, जो रात के समय बासमती और धान की बोरियां चोरी कर रहा है। बीती रात भी कार सवार आरोपियों को मजदूरों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने हथियार दिखाकर मजदूरों को धमकाया और फरार हो गए।
उन्होंने कहा कि पहले भी मंडी से कई बोरियां चोरी हो चुकी हैं और पुलिस को शिकायतें देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो मजदूर हड़ताल करेंगे।
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।