{"_id":"6b07e15be4425f18700b27d9","slug":"video-video-savathhana-thavasa-para-saema-yaga-na-kaya-uthathashaka-ka-samahaka-patha-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: संविधान दिवस पर सीएम योगी ने किया उद्देशिका का सामूहिक पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: संविधान दिवस पर सीएम योगी ने किया उद्देशिका का सामूहिक पाठ
संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश में महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में संविधान के मूल सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रतिमा स्थलों पर होंगी बेहतर सुविधाएं
डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश में डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थलों का विकास किया जाएगा। इन स्थानों पर छत, बाउंड्रीवाल, सीढ़ियां और फिनिशिंग का काम कराया जाएगा। साथ ही हरियाली, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। प्रतिमा स्थलों पर महापुरुषों और उनके इतिहास की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
केशव मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। वहीं, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि संविधान के बारे में जितना कहा जाए, कम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।