Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Strike by 750 sanitation workers continues; they clash with police while taking out a funeral procession for an effigy.
{"_id":"6b0992f3751fcac87e0dc10d","slug":"video-strike-by-750-sanitation-workers-continues-they-clash-with-police-while-taking-out-a-funeral-procession-for-an-effigy-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"750 सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, पुतले की शवयात्रा निकालने पर पुलिस से भिड़े","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
750 सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, पुतले की शवयात्रा निकालने पर पुलिस से भिड़े
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:55 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स सफाई कर्मी शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। दोपहर में प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में कार्यदायी संस्था के पुतले की शवयात्रा निकालकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवयात्रा निकालने से रोका तो कर्मचारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। आंदोलित कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे काम पर नहीं लौटेंगे।
कर्मचारी पुतले की शवयात्रा लेकर गेट नंबर एक से कैंसर विभाग के पास होते हुए प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी धरना स्थल की ओर जाने लगे। इसी दौरान नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को शवयात्रा निकालने और नारेबाजी करने से रोका। इस पर पुलिस और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। करीब 40 मिनट तक कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। कर्मचारियों ने दोहराया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स के तहत करीब 750 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। उनकी मांग है कि शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जाए। इसके अलावा उन्हें यूपीकॉम में समायोजित किया जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि न्यूनतम मानदेय की मांग को लेकर वे कई बार हड़ताल कर चुके हैं। हर बार प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर काम पर लौट आते हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।