{"_id":"6b0825a5caae6c927d099aa2","slug":"video-protest-continues-over-demand-to-remove-dumping-point-effigy-of-the-administration-burnt-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग पर धरना जारी, प्रशासन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग पर धरना जारी, प्रशासन का पुतला फूंका
सोनीपत। कामी रोड स्थित बाबा धाम के पीछे बने डंपिंग प्वाइंट को हटवाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना लगातार जारी है। वीरवार को विभिन्न कॉलोनियों के लोग धरना स्थल पर एकत्रित हुए और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए सोनीपत पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक डंपिंग प्वाइंट को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक खत्री के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को गंदगी और प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए किया जा रहा है। प्रशासन को चाहिए कि डंपिंग प्वाइंट को यहां से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
धरने पर बैठे सूबे सिंह, अशोक, रामप्रसाद राठौर, राकेश कुमार, डॉ. हरिकिशन, टिंकू ने कहा कि लंबे समय से इस स्थान पर आसपास की कॉलोनियों का कूड़ा डाला जा रहा है। इसके कारण क्षेत्र में गंदगी और प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि डंपिंग प्वाइंट की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों के सामने शिकायत रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। हर बार आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डंपिंग प्वाइंट के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास का वातावरण दूषित होने से लोगों को स्वच्छ माहौल में रहने का अधिकार भी प्रभावित हो रहा है। अब क्षेत्रवासी केवल मौखिक आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक डंपिंग प्वाइंट हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होती और समस्या के स्थायी समाधान को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।