{"_id":"6b094a53d5af7f78a602b280","slug":"video-childrens-festival-a-commendable-platform-for-honing-talent-pawan-kumar-sharma-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाल महोत्सव प्रतिभा निखारने का प्रशंसनीय मंच : पवन कुमार शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल महोत्सव प्रतिभा निखारने का प्रशंसनीय मंच : पवन कुमार शर्मा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जिला बाल कल्याण परिषद रोहतक की ओर से मंडलस्तरीय बाल महोत्सव के आयोजन को प्रशंसनीय और अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और उसे निखारने का अवसर देते हैं।
पवन कुमार शर्मा ने कहा कि महोत्सव में विद्यार्थियों ने ड्रामा, नाटक, डांस, क्विज, रंगोली और मेहंदी सहित विभिन्न विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिला बाल कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में हुआ यह आयोजन वास्तव में सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, स्टेज का डर दूर होता है और उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा कि जब बच्चा किसी गतिविधि में शामिल होता है तो उसकी ऊर्जा सही दिशा में चैनलाइज होती है। इससे वह खुद को कंसंट्रेट करना और अभ्यास की डगर पर चलना सीखता है। इसका लाभ उसे केवल एक क्षेत्र में नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में मिलता है।
पवन कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को सबसे बड़ा लाभ यह है कि हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर जीवित रहती है और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती है। साथ ही जब बच्चे को-करिकुलर एक्टिविटीज में व्यस्त रहेंगे तो वे समाज की बुराइयों और युवा पीढ़ी में बढ़ रही गलत आदतों से दूर रहेंगे।
यह आने वाली पीढ़ियों के सही मार्गदर्शन के लिए एक बड़ा कदम है। इस दौरान जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया, प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अशोक शर्मा, विकास वशिष्ठ, योगेश भारद्वाज, विकास ढलवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।