{"_id":"6b0979b872dfe272960724c2","slug":"students-provided-with-training-in-disaster-safety-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123551-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: विद्यार्थियों को दिया आपदा सुरक्षा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: विद्यार्थियों को दिया आपदा सुरक्षा का प्रशिक्षण
Fri, 27 Nov 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़/पुरोला। राज्य आपदा प्रबंधन दिवस पर बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में एसडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इसमें 531 छात्र-छात्राओं और 37 शिक्षकों व कर्मचारियों सहित कुल 568 लोगों ने प्रतिभाग किया।
आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ चिन्यालीसौड़ की टीम ने छात्राओं को भूकंप, बाढ़, वनाग्नि और अन्य आपदाओं से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान खोज एवं बचाव उपकरणों के उपयोग, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, सीपीआर और स्थानीय संसाधनों से अस्थायी स्ट्रेचर बनाने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
वहीं अग्निशमन विभाग पुरोला की ओर से स्थानीय संस्कृत विद्यालय में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग के प्रभारी मुन्ना सिंह चौहान, गिरीश रावत और अमित कुमार ने छात्राओं को गैस सिलिंडर, बिजली के उपकरणों और शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। संवाद