Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Take Sanskrit to every household: Dr. Rawat

संस्कृत को घर- घर तक पहुंचाएं : डॉ रावत

Thu, 26 Nov 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 26 Nov 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Take Sanskrit to every household: Dr. Rawat
- संस्कृत संस्थानम रानीपुर झाल के सभागार में शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा
विज्ञापन

- प्रदेश के सभी 13 जिलों में संस्कृत युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम, रानीपुर झाल के सभागार में संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संस्कृत शिक्षा के संरक्षण और विकास के साथ इसे घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।मंत्री ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में संस्कृत युवा सम्मेलन कराने और संस्कृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं का शैक्षिक भ्रमण कराने को कहा। साथ ही आदर्श संस्कृत ग्रामों में नियमित गतिविधियां संचालित करने की योजना बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और संस्कृत स्पर्धाओं की पुरस्कार राशि दोगुनी करने को कहा। आदर्श संस्कृत ग्रामों में राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आदर्श दिनचर्या से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

इस मौके पर उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार, संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय, संस्कृत शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मंजू भारती, उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् की वित्त अधिकारी माया देवी, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश कुमार, संस्थानम् के शोध अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र गुरुरानी, प्रकाशन अधिकारी किशोरी लाल रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed