{"_id":"6b0971fdf32cdf839a00f128","slug":"candidate-injured-after-falling-while-running-in-agniveer-recruitment-rally-at-banbasa-cantonment-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा छावनी में अग्निवीर भर्ती रैली: दौड़ते समय अभ्यर्थी गिरकर घायल, दाएं पैर में आई चोट; उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा छावनी में अग्निवीर भर्ती रैली: दौड़ते समय अभ्यर्थी गिरकर घायल, दाएं पैर में आई चोट; उपचार जारी
Fri, 27 Nov 2026 05:35 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:35 PM IST
सार
बनबसा छावनी में अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन दौड़ के दौरान पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना निवासी अभ्यर्थी कमल गिरकर घायल हो गया, जिसके दाएं पैर में चोट आई है और उसे उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में युवा कमल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
बनबसा छावनी में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन भी दौड़ते समय एक अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। अभ्यर्थी के दाएं पैर में चोट आई है।
उप जिला अस्पताल के डॉ. प्रिंस माहेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह भर्ती रैली में दौड़ के दौरान घायल पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना निवासी अभ्यर्थी कमल को अस्पताल लाया गया। उसके दाएं पैर में चोट आई है। उसका उपचार किया जा रहा है। घायल अभ्यर्थी ने बताया कि दौड़ में करीब 96 अभ्यर्थी शामिल थे। इसी दौरान दौड़ते समय अचानक वह गिर गया। बृहस्पतिवार को भी दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी घायल हो गया था, जिसका अस्पताल में उपचार किया गया था।
विज्ञापन
