{"_id":"6b097308b88cc2eaff0cbbb1","slug":"power-lines-to-go-underground-at-badrinath-dham-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-122145-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ धाम में भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ धाम में भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
Fri, 27 Nov 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
खुदाई से प्रभावित परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण की तैयारी तेज, डीएम ने विभागों से मांगे प्रस्ताव
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत 11 केवी और एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए प्रभावित होने वाली विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को परिसंपत्तियों का आकलन कर जल्द प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। योजना के तहत 11 केवी विद्युत नेटवर्क पर रिंग सिस्टम विकसित करने के साथ निर्बाध आपूर्ति के लिए एलटी फीडर पैनल स्थापित किए जाएंगे। वहीं, दो कॉम्पैक्ट सब स्टेशन का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। डीएम ने कहा कि प्रस्तावित कार्यों के दौरान खुदाई से विभिन्न विभागों की परिसंपत्तियां प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में सभी विभाग समय रहते नुकसान का आकलन कर पुनर्निर्माण के प्रस्ताव दें, ताकि बजट की व्यवस्था कर कार्यों को बिना बाधा पूरा किया जा सके। उन्होंने मास्टर प्लान के अन्य कार्यों में भी तेजी लाने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि आगामी यात्रा सीजन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर एडीएम नारायण सिंह नबियाल, नपं बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।