Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indefinite sit-in by PRD personnel continues

Almora News: पीआरडी जवानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Fri, 27 Nov 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Indefinite sit-in by PRD personnel continues
बागेश्वर। दो सूत्री मांगों के लिए पीआरडी जवानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया के नेतृत्व में नगर के ऑडिटोरियम परिसर के बाहर प्रर्दशन करते हुए जवानों ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार अनदेखी कर रही है। समान कार्य के साथ समान वेतन और 365 दिन का रोजगार देने के लिए कई बार सरकार के समक्ष आवाज उठाई गई बावजूद उनकी बातों को नहीं सुना गया। उन्होंने दोनो मांगों से जुड़े प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाने की मांग भी की। प्रदर्शन कर रहे जवानों को कांग्रेस नेता बसंत कुमार का समर्थन मिला। प्रर्दशन में पंकज खेतवाल, माया गिरी, दीपा देवी, मनीष लाल, जगदीश चंद्र, मुन्नी रावत, राजन राम, रंजना गढि़या, पुष्पा देवी, सरोज, पनी राम, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed