{"_id":"6b0927f434b08e65130a43e4","slug":"moradabad-fire-breaks-out-indane-gas-cylinder-delivery-vehicle-firefighting-team-brings-it-under-control-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: इंडेन गैस सिलिंडर डिलीवरी वाहन में लगी आग, दमकलकर्मियों की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: इंडेन गैस सिलिंडर डिलीवरी वाहन में लगी आग, दमकलकर्मियों की टीम ने पाया काबू
Fri, 27 Nov 2026 12:19 PM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:19 PM IST
सार
कटघर के कोहिनूर रोड पर इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले पिकअप वाहन में आग लग गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
इंडेन गैस वाहन में लगी आग
- फोटो : विभाग
विस्तार
कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि कटघर के करूला गली नंबर आठ निवासी मुंसिफ ने अपना पिकअप वाहन कोहिनूर रोड पर गली के सामने खड़ा मिला था। आठ बजे अचानक वाहन में आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन मुंसिफ के नाम पर पंजीकृत है। वाहन इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी के काम में इस्तेमाल होता है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
