Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swaminath Gurumurthy says the fair is reconnecting castes with the 'Sanatan'

कानपुर: स्वामीनाथन गुरुमूर्ति बोले- हिंदू समाज की निष्क्रियता से गलत तरीके से प्रस्तुत की गईं परंपराएं

Thu, 26 Nov 2026 06:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 26 Nov 2026 06:45 PM IST
सार

पांच दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का शुभारंभ हुआ। जातियों को सनातन परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Swaminath Gurumurthy says the fair is reconnecting castes with the 'Sanatan'
स्वामीनाथन गुरुमूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू समाज की निष्क्रियता से भारतीय धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। पश्चिमी देशों में हिंदू धर्म और उसकी परंपराओं के प्रति नकारात्मक धारणाएं बनाने का प्रयास हुआ, जबकि भारतीय संस्कृति सदैव मानवता के कल्याण का संदेश देती है। हिंदू समाज के सेवा और परोपकार से जुड़े कार्यों को भी अपेक्षित पहचान नहीं मिली। यह बात हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के संस्थापक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति ने कही। वह बृहस्पतिवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में शुरू हुए पांच दिवसीय सेवा मेले की विशिष्ट जन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाति हिंदू समाज का अभिन्न अंग है। हर जाति अपने में एक पंथ है, उसके अलग देवता और सेवा कार्य हैं। राजनीतिक दलों ने उन्हें भ्रमित कर अलग किया है। मेले के माध्यम से सभी जातियों को सनातन से दोबारा जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हम मेले में सभी जातियों के लोगों को बुलाते हैं, ताकि वे अपने सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान की जानकारी स्वयं दे सकें। अब तक विभिन्न राज्यों में 40 सेवा मेले लगे हैं। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। कानपुर गंगा और यमुना से जुड़ा है, इसलिए यहां सहित पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक मेले होने चाहिए। कहा कि ऋषि-मुनियों ने अथक परिश्रम से समाज को जीवन जीने की दृष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु की चुनौतीपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय वहां हिंदू परंपराओं और रीति-रिवाजों की चर्चा करने में लोग संकोच करते थे। शिक्षक, नारी और मातृभूमि वंदना जैसे आयोजनों में लोगों की भागीदारी कराना भी मुश्किल था। हालांकि निरंतर संवाद और जागरूकता से आज स्थिति बदल गई है। रामकृष्ण मिशन और विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से परंपराओं के संरक्षण का अभियान शुरू किया गया। लगातार प्रयास से सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को संस्कार नहीं, केवल किताबें दी जा रही हैं, जबकि संस्कारों से ही वातावरण बदलता है। कुंभ मेले में शामिल होने वालों में 50 प्रतिशत युवा थे, जबकि कांवड़ यात्रियों में संख्या करीब 70 प्रतिशत रहती है। इससे स्पष्ट है कि युवा धर्म और अध्यात्म से जुड़े हैं। उन्होंने मेले को स्थापित करने के लिए किए गए संघर्ष की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल रहे। अध्यक्षता राजकुमार लोहिया ने की, जबकि विषय प्रवर्तक अरविंद दीक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed