{"_id":"6b09783e40e22116590efb92","slug":"man-sentenced-to-59-days-imprisonment-for-marijuana-smuggling-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आठ साल बाद आया फैसला, गांजा तस्करी में दोषी को 59 दिन का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आठ साल बाद आया फैसला, गांजा तस्करी में दोषी को 59 दिन का कारावास
Fri, 27 Nov 2026 06:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:02 PM IST
सार
पुलिस ने चेकिंग में विजय शर्मा को शक के आधार पर पकड़ा था, जिसके दाहिने हाथ के थैले से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था और विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा की रिपोर्ट में भी बरामद पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हाथरस के एडीजे कोर्ट संख्या-5 की अदालत ने वर्ष 2018 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में अभियुक्त विजय शर्मा को दोषी करार देते हुए 59 दिन के कारावास और 1,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार, आठ फरवरी 2018 को थाना चंदपा पुलिस टीम शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। कस्बा चंदपा के पास सादाबाद की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर सकपका गया और पीछे मुड़कर बघना वाले रास्ते पर तेज कदमों से चलने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने शक के आधार पर दौड़कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय शर्मा निवासी चंदपा बताया। उसके दाहिने हाथ में लिए थैले की तलाशी लेने पर दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (आगरा) की रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्य पेश किए, जिसमें बरामद पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इस बीच अभियुक्त विजय शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि अभियुक्त को संभावित अधिकतम सजा के बारे में अवगत कराया गया। इसके बावजूद उसने जुर्म स्वीकारोक्ति कायम रखी। अभियुक्त पहले नौ फरवरी 2018 से 17 मार्च 2018 तक और 26 अगस्त 2023 से 16 सितंबर 2023 तक जेल में निरुद्ध रहा था, जिसे सजा की अवधि में समायोजित करने का आदेश दिया गया है।
