Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Motorcycle collided with a parked car In Hapur father died and son was injured

हापुड़ में हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई बाइक, पिता की मौत और बेटा घायल

Fri, 27 Nov 2026 01:37 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, सिंभावली (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, सिंभावली (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Nov 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle collided with a parked car In Hapur father died and son was injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के सामने गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी कार से बाइक टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार ब्रह्मपाल सिंह (45) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राहगीरों की मदद से सिखेड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ब्रह्मपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेरठ के शास्त्रीनगर के पास प्रवेश विहार कॉलोनी निवासी ब्रह्मपाल सिंह पुत्र ओमप्रकाश 25 नवंबर को अपने परिवार के साथ जिला संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव इस्लामनगर जडेरा में अपने साले प्रदीप की शादी में शामिल होने गए थे। 27 नवंबर की सुबह ब्रह्मपाल सिंह अपने बेटे निशांत के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिंभावली क्षेत्र में गांव हिम्मतपुर के सामने गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क पर खड़ी एक कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने ब्रह्मपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि निशांत का उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मपाल सिंह मेरठ में एक निजी कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed