{"_id":"6b098e100a1fa607560c78d1","slug":"two-groups-clashed-over-an-old-rivalry-in-khurja-s-tarinan-locality-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चाकूबाजी: खुर्जा में दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट, चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में चाकूबाजी: खुर्जा में दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट, चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला
Fri, 27 Nov 2026 07:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:35 PM IST
सार
खुर्जा के तरीनान मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में चाकूबाजी हुई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
घायल का चल रहा उपचार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के तरीनान मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात को पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पर पुरानी रंजिश में चाकू से हमला करने का आरोप लगया। साथ ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनान पीर वाली गली निवासी जाहिद अली ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गुफरान उर्फ सोबी, अशरफ, लाला और आदिल परिवार से रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को आरोपियों ने उनके भाई रिजवान और बेटे असद अली के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने दोनों घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उनको कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
