Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fraudster Cheats Elderly Man of Rupess 41000 on Pretext of Housing Scheme

बस्ती: आवास दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 41 हजार ठगे, अयोध्या ले जाकर सड़क पर गिराया; फरार हुआ जालसाज

Fri, 27 Nov 2026 06:09 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 27 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

बस्ती के बुजुर्ग भगवान दत्त को आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कराने का झांसा देकर जालसाज अयोध्या ले गया। आरोप है कि वहां आधार कार्ड के जरिए उनके खाते से 30 हजार रुपये निकलवाए और 11 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। आरोपी ने बाइक में धक्का लगाने के बहाने बुजुर्ग को सड़क पर गिरा दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Fraudster Cheats Elderly Man of Rupess 41000 on Pretext of Housing Scheme
इसी बुजुर्ग से युवक ने की ठगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कराने का झांसा देकर एक जालसाज बुजुर्ग को बाइक से अयोध्या ले गया। वहां उनके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकलवा लिए और जेब में रखे 11 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद बाइक में धक्का लगाने के बहाने बुजुर्ग को सड़क पर गिराकर आरोपी फरार हो गया। बैंक स्टेटमेंट में खाते से 30 हजार रुपये निकलने की पुष्टि हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

बाइक पर बैठाकर अयोध्या ले गया

भदावल गांव निवासी भगवान दत्त पुत्र प्रभू बृहस्पतिवार दोपहर दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सतीबुआ के स्थान पर उन्हें एक बाइक सवार मिला। उसने संसारीपुर में अपना कारखाना होने और उनके बेटे की फल की दुकान पर आने-जाने की बात कहकर विश्वास में लिया। कटासे में ननिहाल होने का हवाला देकर उसने उनसे परिचय बढ़ाया। इसके बाद आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कराने का झांसा देकर उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर अयोध्या ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गिराकर बाइक से फरार हो गया युवक

आरोप है कि अयोध्या में आरोपी ने आधार कार्ड के जरिए भगवान दत्त के बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके अलावा उनके पास रखे 11 हजार रुपये नकद भी ले लिए। इसके बाद आरोपी ने बाइक में धक्का लगाने के लिए कहा। भगवान दत्त जैसे ही बाइक से नीचे उतरे, आरोपी उन्हें सड़क पर गिराकर बाइक से फरार हो गया।

विज्ञापन

रात करीब 8:30 बजे भगवान दत्त ने भदावल निवासी विवेक सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मंगल प्रसाद और प्रमोद ब्लोरो कार से अयोध्या पहुंचे और उन्हें घर लेकर आए। शुक्रवार को एसबीआई की भदावल शाखा से बैंक स्टेटमेंट निकलवाया गया तो खाते से 30 हजार रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई।

जांच जारी

भदावल बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बुजुर्ग को बाइक पर बैठाकर हर्रैया की ओर ले जाता दिखाई दिया है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया गोविंद प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed