Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers stage a protest at the Commissionerate gate in Bareilly; traffic jammed on both sides

बरेली: कमिश्नरी गेट पर किसानों का धरना, दोनों तरफ लगा जाम; बोले- कमिश्नर को ही देंगे ज्ञापन

Fri, 27 Nov 2026 03:11 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 27 Nov 2026 03:11 PM IST
सार

एडीएम सिटी किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाते रहे, लेकिन किसान नहीं माने। किसान कमिश्नर को बुलाने और उन्हीं को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। अमर उजाला से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि रात से यहां प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। न शौचालय की व्यवस्था रही, न पेयजल की। खुले आसमान के नीचे किसान लेटे रहे।

विज्ञापन
Farmers stage a protest at the Commissionerate gate in Bareilly; traffic jammed on both sides
कमिश्नरी गेट पर किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को मंडल स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर बरेली कमिश्नरी गेट पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसान कमिश्नर को बुलाने और उन्हीं को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। एडीएम सिटी किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाते रहे, लेकिन किसान नहीं माने। धरना संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली आंदोलन को लेकर किया गया। प्रदेश की सभी कमिश्नरियों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम था। किसान बुधवार रात से ही कमिश्नरी गेट पर डटे रहे। रात में उन्होंने वहीं विश्राम किया और खाना खाया।

विज्ञापन


मंडल प्रवक्ता बोले- अन्नदाता के साथ भेदभाव
अमर उजाला से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि रात से यहां प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। न शौचालय की व्यवस्था रही, न पेयजल की। खुले आसमान के नीचे किसान लेटे रहे। उन्होंने कहा कि किसान को देश का सबसे बड़ा अन्नदाता और दूसरा भगवान कहा जाता है, लेकिन उसके साथ इस तरह भेदभाव किया जा रहा है। कोरोना में जब जीडीपी का पहिया रुक गया था, तब किसान ही चला था। राजेश सक्सेना ने बताया कि मंडलायुक्त को दोपहर एक बजे का समय दिया गया था, लेकिन वे ज्ञापन लेने नहीं आए। किसान दोपहर डेढ़ बजे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद आक्रोश बढ़ा। उन्होंने कहा कि हम टिकैत साहब की सेना हैं, महेंद्र सिंह टिकैत के सिपाही हैं। किसान लड़ना जानता है।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मांगें
मंडल प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक गन्ने का रेट तय नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए। दिल्ली बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों के शहीद स्मारक नहीं बने। एमएसपी की घोषणा नहीं हुई। इसके साथ ही कई स्थानीय मुद्दे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम पर बोले - परेशान करना उद्देश्य नहीं
जाम से लोगों को हो रही परेशानी पर सक्सेना ने कहा कि हमारा किसी को परेशान करने का उद्देश्य नहीं है, न जाम लगाने का उद्देश्य था। हम शांतिपूर्ण तरीके से अनुच्छेद-19 के तहत आंदोलन कर रहे थे। रात से डेढ़ बजे तक इंतजार किया। इंतहा हो जाती है। भगवान राम ने भी तीन दिन बाद समुद्र के लिए धनुष उठा लिया था। भूखे-प्यासे पड़े किसानों की तरफ प्रशासन देखना भी नहीं चाहता।

बिसौली का मुद्दा उठाया, दिखाई चिट्ठी
राजेश सक्सेना ने एक बड़ा स्थानीय मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बिसौली तहसील के बगरैन गांव में मौजूदा तहसील प्रशासन करोड़ों रुपये का मछली पालन कर रहा है। गाटा संख्या 1320, 1314 और 1315 में पानी ही नहीं है, बिना पानी के मछली पल रही है। 20 बीघे में अवैध मकान बने हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग को फेल कर अवैध पट्टा दिया गया।


उन्होंने कहा कि आज तक न डीएम ने सुनी, न कमिश्नर ने। कमिश्नर ने दूसरी टीम से पैमाइश कराने का आदेश दिया था, लेकिन पैमाइश के नाम पर जीरो रहा। उसी बिसौली की टीम को भेज दिया गया, जो वापस चली आई। चार साल हो गए, 26 मई से आज तक पैमाइश नहीं हुई। बदायूं में भी यही हाल है। यही प्रशासन की संवेदनहीनता है। मुख्यमंत्री कहते हैं तालाब एक दिन में मुक्त हो जाएगा, लेकिन यहां कागजों में ही सब चल रहा है। उन्होंने इस संबंध में चिट्ठी भी दिखाई। अंत में उन्होंने कहा कि जब तक कमिश्नर साहब आकर ज्ञापन नहीं लेंगे, तब तक किसान यहां से नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed