{"_id":"6b088f8f0dc93becdd03feed","slug":"riya-came-out-on-top-in-the-essay-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-181299-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में रिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में रिया ने मारी बाजी
Fri, 27 Nov 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत- स्कूल प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में अंजनी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशिका द्वितीय और नीलू तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में रिया ने पहला स्थान हासिल किया। हूर दूसरे और लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में बिंदु और अनिमा की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नरगिस और कायनात द्वितीय तथा संजना और माजिया बानो तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। भाषण में छात्राओं ने विचार अभिव्यक्त किए तो निबंध में लेखन क्षमता दिखाई। रंगोली के माध्यम से रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर शैक्षिक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों ने परीक्षा की तैयारी, नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और पाठ्यक्रम पूरा कराने को लेकर विचार साझा किए।
विज्ञापन
छात्राओं की शैक्षिक प्रगति बेहतर बनाने और परीक्षा परिणाम सुधारने पर भी चर्चा हुई। प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा निखरती है।