Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Tanker Accident: 'Papa Said He Would Return in an Hour', Children Devastated After Parents' Death

यूपी: 'पापा जल्दी लौटेंगे...' इंतजार करते रहे भाई-बहन, घर पहुंची मां-पिता की मौत की खबर; हादसे से बेहाल मासूम

Wed, 25 Nov 2026 12:49 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 12:49 PM IST
सार

आगरा के अर्जुन नगर में टैंकर की टक्कर से पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी रेखा की मौत हो गई। घर पर माता-पिता का इंतजार कर रहे 13 वर्षीय माही और उसके छोटे भाई आरव को जब मौत की खबर मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच
 

विज्ञापन
Agra Tanker Accident: 'Papa Said He Would Return in an Hour', Children Devastated After Parents' Death
मृतक पति पत्नी के फाइल फोटो और उनका बेटा व बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मम्मी के सिर में दर्द रहता था। दवा से ठीक हो जाता था। पापा अक्सर उन्हें अस्पताल लेकर जाते थे। प्रकाश पर्व पर छुट्टी के कारण स्कूल नहीं गए थे। पापा बोले, मम्मी को डॉक्टर को दिखाना है। एक घंटे में वापस आ जाएंगे। भाई का ख्याल रखना। वो कहीं इधर-उधर नहीं जाए, फिर मौत की खबर आई....। यह कहते हुए 13 साल की माही उर्फ सौम्या की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह कभी खुद रोने लगती तो कभी आंसू बहा रहे भाई को संभालने लगती। घर आए रिश्तेदार दोनों भाई-बहन का दर्द देखकर खुद ही रोने लगते हैं।
विज्ञापन


माही एक निजी स्कूल से 9वीं की पढ़ाई कर रही है जबकि उसका भाई आरव कक्षा सात का छात्र है। माता-पिता की मौत से माही रोए जा रही थी। उसने बताया कि 11:30 बजे घर पर पुलिस वाले आए थे। तब उन्हें मम्मी-पापा के साथ हुए हादसे के बारे में पता चला। कहा कि किसी बड़े को बुला दो। बाद में ताऊ पुष्पेंद्र को फोन करके बुला लिया। वह घटनास्थल के लिए चले गए। बाद में पता चला कि टैंकर की वजह से उनकी जान चली गई। यह सुनकर उसकी चीख निकल गई। परिवार की महिलाएं पहले ही घर आ गई थीं। उन्होंने किसी तरह उसे संभाला। उसे रोता देखकर आरव भी रोने लगा। दोनों मम्मी-पापा का शोर मचाने लगे।
विज्ञापन




 
Trending Videos

सेना के जांबाज सिपाही थे सुखविंदर
मूलरूप से भरतपुर (राजस्थान) निवासी मृतक सुखविंदर सिंह वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। वह तीन भाइयों में मझले थे। बड़े भाई पुष्पेंद्र ठेकेदारी करते हैं जबकि तीसरे नंबर के भाई गांव में ही रहते हैं। सुखविंदर भारतीय सेना की आर्मर्ड कोर में तैनात थे। यह कोर प्रमुख लड़ाकू इकाई है। इसमें मुख्य रूप से टैंक होते हैं। सुखविंदर जांबाज सिपाही थे। यही वजह थी कि उन्हें पूर्वोत्तर के राज्यों में तैनाती मिली। 7 साल पहले मेरठ से सेवानिवृत्त हुए थे। इस पर धनाैली में अपना मकान बनवा लिया। 200 मीटर की दूरी पर ही पुष्पेंद्र भी रहते हैं। उनकी शादी मध्य प्रदेश की रेखा से 15 साल पहले हुई थी। वह बीमार रहती थीं। इस कारण ही वो उनका इलाज करा रहे थे। मिलिट्री अस्पताल सहित निजी चिकित्सकों के पास भी गए थे। वह बेटे को सेना तो बेटी को भी सरकारी नौकरी में भर्ती कराना चाहते थे। इसके लिए निजी स्कूल में पढ़ा रहे थे।

 
विज्ञापन

पूर्व सैनिक और पत्नी की मौत से कॉलोनी में पसरा मातम
आगरा। मयूर विहार कॉलोनी के रहने वाले पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह और उनकी पत्नी रेखा सिंह की मौत से कॉलोनी में मातम पसर गया। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान और परेशान है, बच्चों के सिर से पिता और मां का साया उठने से कॉलोनी के लोग भी परेशान हो गए। स्थानीय निवासी पार्थ सिंह और प्रीतम सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह का परिवार काफी अच्छा था। वो सभी के साथ अच्छे संबंध रखते थे लेकिन यह खबर सुनने के बाद हर कोई परेशान है। बच्चों पर बड़ा संकट आ गया है। दोनों बच्चे अनाथ हो गए।

 
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम हाउस पर देखे टूटे हेलमेट
टैंकर के पहिये निकलने की वजह से सुखविंदर और रेखा के हेलमेट भी टूट गए थे। शवों को जब पुलिस पोस्टमार्टम हाउस लेकर गई तो उनके साथ हेलमेट भी थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर दोनों के हेलमेट का उतारा गया। एक हेलमेट पूरी तरह से पिचक गया था जबकि दूसरा भी क्षतिग्रस्त था। रिश्तेदार सुमन हादसे की जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई थीं। टूटे हेलमेट देखकर उन्होंने हादसे की भयावहता का अंदाजा लगा लिया था।

 

वीडियो बनाते रहे लोग नहीं की मदद
अर्जुन नगर में हादसे में पूर्व फौजी और उनकी पत्नी की मौत के बाद सड़क पर खून और मांस के टुकड़े फैल गए। उस समय सराय ख्वाजा चौकी पर सिर्फ प्रभारी अमित कुमार और दो सिपाही थे। मौके पर भीड़ चारों ओर से शवों को घेरे हुई थी। लोग वीडियो बना रहे थे। कोई मदद को आगे नहीं आया। पुलिसकर्मियों ने वाहन की व्यवस्था की और खुद शव और मांस के टुकड़ों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वीडियो बनाने पर दरोगा ने लोगों को लताड़ भी लगाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed