{"_id":"6b08167b4b10405a610f473f","slug":"agra-college-teachers-protest-against-metro-over-demolition-of-40-year-old-plaque-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के खिलाफ भड़के शिक्षक: आगरा काॅलेज की दीवार और पट्टिका तोड़ने पर हंगामा, कर्मचारियों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के खिलाफ भड़के शिक्षक: आगरा काॅलेज की दीवार और पट्टिका तोड़ने पर हंगामा, कर्मचारियों से नोकझोंक
Thu, 26 Nov 2026 04:52 PM IST
Arun Parashar
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:52 PM IST
सार
शिक्षकों का आरोप है कि मेट्रो की ओर से पार्किंग भी बिना अनुमति के बनाई जा रही है। इसके विरोध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दे रहे हैं। डीएम को भी इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
पटि्टका तोड़ने पर हुआ हंगामा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कॉलेज मैदान की दीवार और पट्टिका तोड़े जाने पर आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब ने हंगामा किया। इनका आरोप है कि बिना अनुमति के उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के कर्मचारियों ने दीवार-पट्टिका तोड़ी है। शिक्षक से अभद्रता की है। अवैध रूप से मैदान पर पार्किंग और अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके विरोध में शिक्षक शुक्रवार को निश्चितकालीन धरना देंगे। कॉलेज प्रशासन ने डीएम और पुलिस से भी शिकायत की है।
प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि स्टेशन बनाने के लिए मैदान पर तय स्थान दिया है। इसके बावजूद यूपीएमआरसी के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आगरा कॉलेज मैदान के गेट से अंदर तक जा रही सड़क निर्माण की शिलापट्टिका लगी है। इसे 40 साल पहले तत्कालीन एमएलसी विजय सिंह राणा ने अपनी निधि से बनवाया था। करीब एक बजे मेट्रो कर्मचारी इसे हथौड़ों से तोड़ रहे थे। जेसीबी से गेट तोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा था। इसी मैदान स्थित आवासीय परिसर में रहने वाले शिक्षक डॉ. नितेश शर्मा वहां से गुजर रहे थे।

Trending Videos
ये देख उन्होंने इसका विरोध करते हुए अनुमति पत्र मांगा, जिस पर कर्मचारी भड़क गए और अभद्रता करने लगे। इस पर उन्होंने फोन किया, जिस पर शिक्षक मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ बंद कराई। पुलिस भी पहुंच गई। यहां देखा कि अवैध तरीके से कई जगह दीवार तोड़ दी है। मैदान पर पार्किंग बना दी है। जबकि करार में मेट्रो स्टेशन बनने के बाद मैदान को पूर्व की तरह विकसित कर सौंपने पर सहमति बनी थी। इससे पहले अगस्त में भी अवैध तरीके से दीवार तोड़ दी थी। इसके बारे में डीएम और थाना पुलिस को शिकायत भी कर दी है।
स्टाफ क्लब ने धरने का किया एलान
आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि मेट्रो कर्मचारियों की ओर से मैदान को क्षतिग्रस्त करने और शिक्षक के साथ अभद्रता करने से शिक्षकों में आक्रोश है। आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई करने और मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग के लिए शुक्रवार को धरना दिया जाएगा।
मामले की जानकारी मिली है। यूपीएमआरसी बिना अनुमति के कोई तोड़फोड़ नहीं करती है। इसकी अनुमति है कि नहीं इसके रिकॉर्ड दिखा रहे है। अगर अनुमति नहीं होगी तो क्षति को ठीक करा दिया जाएगा। -पंचानन मिश्रा उप महाप्रबंधक, यूपीएमआरसी