Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   AI Future Hararis 3 Part Formula to Stay Ahead of AI

AI से कैसे बचाएं अपनी नौकरी?: सेपियंस के लेखक ने बताया 3 चीजों का फॉर्मूला, जो आपके लिए जानना है जरूरी

Fri, 27 Nov 2026 12:36 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

  • युवाल नोआ हरारी ने एआई के दौर में खुद को रिलेवेंट बनाए रखने के लिए तीन क्षमताओं पर जोर दिया।
  • हरारी के मुताबिक, सिर्फ कोडिंग सीखने के बजाय बौद्धिक, सामाजिक और शारीरिक कौशल विकसित करना जरूरी है।
  • उन्होंने चेताया कि अगले 10 से 20 साल में एआई इंसानों के फैसले लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
AI Future Hararis 3 Part Formula to Stay Ahead of AI
युवाल नोआ हरारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उसने नौकरियों और इंसानी भविष्य को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। ऐसे में सवाल है कि आने वाले समय में लोग खुद को काम के लायक कैसे बनाए रखें? मशहूर इतिहासकार और 'सेपियंस' के लेखक युवाल नोआ हरारी ने इसका एक दिलचस्प जवाब दिया है। उन्होंने हेड, हार्ट और हैंड्स यानी दिमाग, दिल और हाथों की क्षमताओं पर ध्यान देने की सलाह दी है।

विज्ञापन

एआई के दौर में सिर्फ कोडिंग सीखना काफी नहीं

युवाल नोआ हरारी का मानना है कि एआई के आने वाले दौर में केवल किसी एक तकनीकी कौशल पर निर्भर रहना सही रणनीति नहीं होगी। खासकर कोडिंग जैसे सीमित विषय को ही करियर की सबसे बड़ी ताकत मानने से लोगों को बचना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इतिहास में पहली बार ऐसा समय आया है, जब किसी को अंदाजा नहीं है कि अगले 10 साल में दुनिया कैसी होगी। नौकरी का बाजार किस तरह बदलेगा और लोगों के आपसी रिश्तों पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह भी साफ नहीं है। ऐसे में बदलती परिस्थितियों के हिसाब से खुद को तैयार करना जरूरी है।

विज्ञापन

हरारी का हेड, हार्ट और हैंड्स फॉर्मूला क्या है?

  • हरारी ने तीन ऐसी क्षमताओं पर ध्यान देने की सलाह दी है, जिनमें फिलहाल इंसान एआई से आगे है। उनके मुताबिक इन तीनों का संतुलन भविष्य में लोगों को मजबूत बना सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हेड यानी दिमाग: सोचने, समझने, सवाल पूछने, विश्लेषण करने और नई चीजें सीखने की क्षमता।
  • हार्ट यानी दिल: दूसरों से जुड़ने, बातचीत करने, भावनाएं समझने और सामाजिक रिश्ते बनाने का हुनर।
  • हैंड्स यानी हाथ: शारीरिक काम करने, चीजों को संभालने और मोटर स्किल्स यानी शरीर के अंगों पर नियंत्रण रखने की क्षमता।
  • तीनों का मेल: हरारी के अनुसार, इन तीनों क्षेत्रों का साथ मिलकर इस्तेमाल करना इंसान को एआई के मुकाबले बढ़त देता है।

बदलते समय में खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

हरारी का कहना है कि भविष्य में एआई किस दिशा में जाएगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। इसलिए किसी एक काम या तकनीक में महारत हासिल करना ही काफी नहीं होगा। लोगों को अपनी सीखने और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता बढ़ानी होगी। उन्होंने इसे भविष्य के लिए खुद को तैयार रखने का तरीका बताया है। उनका जोर इस बात पर है कि बदलती तकनीक के साथ इंसान भी अपनी सोच, सामाजिक समझ और व्यावहारिक कौशल को लगातार बेहतर बनाए। इससे नौकरी के नए अवसरों के लिए तैयार रहने में मदद मिल सकती है।

एआई के कारण नौकरियों पर बढ़ रहा दबाव

हरारी की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब दुनिया की कई बड़ी कंपनियां एआई में निवेश बढ़ा रही हैं और दूसरी तरफ कर्मचारियों की छंटनी भी कर रही हैं। Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक टेक्नोलॉजी सेक्टर में 1.50 लाख से ज्यादा नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, अमेजन और ओरेकल जैसी बड़ी कंपनियां भी कर्मचारियों की संख्या घटा चुकी हैं। इस स्थिति ने तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के सामने भविष्य की चिंता बढ़ा दी है। अब केवल तकनीकी जानकारी ही नहीं, बल्कि बदलती जरूरतों के हिसाब से काम करने की क्षमता भी अहम होती जा रही है।

इंसानों के हाथ से निकल सकता है फैसलों का नियंत्रण?

एआई के खतरों को लेकर हरारी पहले भी चिंता जता चुके हैं। इसी महीने उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के एआई प्रमुख मुस्तफा सुलेमान के साथ बातचीत में कहा था कि अगले 10 से 20 साल में इंसानों के लिए वित्त, राजनीति और विज्ञान जैसी व्यवस्थाओं को समझना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने इसकी तुलना आज के फार्म में रहने वाले जानवरों से की। जिस तरह वे यह नहीं समझ सकते कि उनकी जिंदगी को वित्तीय व्यवस्था नियंत्रित करती है, उसी तरह इंसान भी भविष्य में ऐसी व्यवस्थाओं के अधीन हो सकते हैं, जिन पर उनका नियंत्रण न हो। हालांकि, हरारी ने यह भी कहा कि साल 2026 में अभी फैसले लेने की ताकत इंसानों के पास है। इसलिए आज किए जाने वाले फैसले आने वाले समय के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed