Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   google play best of 2026 awards winners best apps games notability arknights endfield

बेस्ट एंड्रॉयड एप्स 2026: गूगल ने जारी की बेस्ट एप और गेम्स की लिस्ट, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Wed, 18 Nov 2026 02:38 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 02:38 PM IST
सार

  • गूगल ने Best of Play Awards 2026 के विजेताओं का एलान कर दिया है। 
  • इस बार AI और प्रोडक्टिविटी से जुड़े एप्स के साथ क्रॉस-डिवाइस गेमिंग को भी खास पहचान मिली है। 
  • Notability को साल का बेस्ट एप और Arknights: Endfield को बेस्ट गेम चुना गया है। 
  • स्ट्रावा, ऑडिबल, वारफ्रेम और सबवे सर्फर्स सिटी समेत कई लोकप्रिय एप्स और गेम्स ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं।

विज्ञापन
google play best of 2026 awards winners best apps games notability arknights endfield
गूगल ने जारी की बेस्ट एप्स और गेम्स की लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Best of Play Awards 2026: गूगल ने साल 2026 के बेस्ट एप्स, गेम्स और डिजिटल कंटेंट की लिस्ट जारी कर दी है। कंपनी ने अपने सालाना Best of Play Awards के विजेताओं का एलान किया है। इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रोडक्टिविटी और क्रॉस-डिवाइस एक्सपीरियंस पर खास जोर देखने को मिला। Notability: AI & PDF Notes को साल का बेस्ट एप चुना गया है, जबकि Arknights: Endfield ने बेस्ट गेम का खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन


गूगल के मुताबिक, इस साल के विजेता दिखाते हैं कि लोग अब ऐसे डिजिटल टूल्स पसंद कर रहे हैं, जो रोजमर्रा के काम आसान करें और बार-बार फोन इस्तेमाल करने की जरूरत कम करें। वहीं, गेमिंग में बेहतर स्टोरी, दमदार ग्राफिक्स और अलग-अलग डिवाइस पर खेलने की सुविधा को महत्व मिला है। आइए बेस्ट एप्स और गेम्स की पूरी लिस्ट देखते हैं।
विज्ञापन


2026 के बेस्ट एप्स की पूरी लिस्ट
गूगल ने अलग-अलग जरूरतों और यूजर्स की पसंद के हिसाब से भी कई शानदार एप्स और गेम्स को विजेता घोषित किया है:

कैटेगरी

विजेता एप

बेस्ट एंटरटेनमेंट

Qobuz: Music & Editorial

बेस्ट इनोवेटिव ऐप

Wispr Flow: AI Voice-to-Text

बेस्ट क्रिएटिव एक्सप्रेशन

ibis Paint X

बेस्ट स्किल बिल्डिंग

Spark: Daily Learning Puzzles

बेस्ट प्रोडक्टिविटी

Notability: AI & PDF Notes

स्पोर्ट्स फैंस के लिए बेस्ट

Sofascore

बेस्ट अंडर द रडार

Riley: Emotion & Mood Tracker

बच्चों और परिवार के लिए बेस्ट

Superfonik

स्मार्टवॉच के लिए बेस्ट

Pocket Casts

बड़ी स्क्रीन के लिए बेस्ट

BandLab

कारों के लिए बेस्ट

Audible

XR के लिए बेस्ट

MLB

इसके अलावा Vinted, Pocket FM और FotMob को टॉप ट्रेंडिंग ऐप्स की लिस्ट में जगह मिली है।


2026 के बेस्ट गेम्स की लिस्ट

गेमिंग कैटेगरी में भी गूगल ने कई गेम्स को अलग-अलग श्रेणियों में चुना है।

कैटेगरी

विजेता गेम

बेस्ट मल्टीप्लेयर

Warframe

बेस्ट पिक अप एंड प्ले

Subway Surfers City

बेस्ट इंडी गेम

Deep Rock Galactic: Survivor

बेस्ट स्टोरी

Sea of Stars

बेस्ट ओनगोइंग गेम

Zenless Zone Zero


गूगल प्ले के ये अवार्ड्स इस बात का साफ सबूत हैं कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को सिर्फ एंटरटेन ही नहीं कर रही है, बल्कि स्मार्ट टूल्स के जरिए हर दिन को पहले से कहीं ज्यादा आसान और प्रोडक्टिव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed