{"_id":"6b06fabd97676565be06c379","slug":"x-rays-will-now-be-free-at-igmc-a-fee-will-have-to-be-paid-shimla-news-c-19-sml1002-825374-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आईजीएमसी शिमला में इलाज कराना और महंगा, मुफ्त एक्सरे की सुविधा खत्म; अब 60 रुपये फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आईजीएमसी शिमला में इलाज कराना और महंगा, मुफ्त एक्सरे की सुविधा खत्म; अब 60 रुपये फीस
Thu, 26 Nov 2026 10:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:19 AM IST
सार
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में अब एक्सरे करवाने के लिए मरीजों को 60 रुपये देने होंगे। इससे पहले यह सुविधा निशुल्क थी। नई व्यवस्था बुधवार से लागू हो गई है और आपातकालीन स्थिति में होने वाले एक्सरे पर भी शुल्क लगेगा। अस्पताल में रोजाना 500 से अधिक एक्सरे किए जाते हैं। मरीजों ने फैसले का विरोध जताया है।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचार करवाना महंगा होता जा रहा है। रोबोटिक सर्जरी के बाद अब एक्सरे करवाने के लिए भी मरीजों को पैसे चुकाने होंगे। नई व्यवस्था बुधवार से लागू कर दी है। इसके तहत एक्सरे करवाने वाले मरीजों से 60 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इससे पहले अस्पताल में एक्सरे की सुविधा निशुल्क उपलब्ध थी, लेकिन अब शुल्क चुकाने के बाद ही मरीजों को यह सुविधा मिल सकेगी। नई व्यवस्था के तहत आपातकालीन स्थिति में करवाए जाने वाले एक्सरे पर भी शुल्क लागू होगा। अस्पताल में एक्सरे के लिए शुल्क निर्धारित होने से मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
आईजीएमसी में रोजाना 500 से अधिक एक्सरे किए जाते हैं। ऐसे में नई व्यवस्था का असर बड़ी संख्या में मरीजों पर पड़ेगा। शुल्क वसूली शुरू करने को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने बीते दिनों कार्यालय आदेश भी जारी किए थे। गौरतलब है कि 23 अक्तूबर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के तीसरे एजेंडे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक्सरे पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। रोगी कल्याण समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे सरकार को भेजने का निर्णय लिया था। साथ ही स्पष्ट किया गया था कि सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही मरीजों से शुल्क वसूला जाएगा। अब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल में नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत 31 दिसंबर 2020 की अधिसूचना के अनुसार शुल्क वसूला जा रहा है। इस संबंध में कार्यालय आदेश आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव की ओर से जारी किए गए हैं।

Trending Videos
मरीजों ने किया एक्सरे शुल्क लगाने का विरोध
आईजीएमसी में एक्सरे जांच पर शुल्क लगाने के फैसले का मरीजों ने विरोध किया है। बुधवार को एक्सरे करवाने पहुंचे मरीज निशा, सुमित्रा, नेहा, रंजना, मुकुंद सिंह और रजत ने इस फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज उपलब्ध करवाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर जांच के नाम पर मरीजों से शुल्क वसूला जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बुधवार को अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों ने इस फैसले के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि पहले ही कई जरूरी दवाएं अस्पताल के बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। ऐसे में अगर एक्सरे करवाने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे तो गरीब परिवारों के लिए इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो जाएगा। इनमें कई ऐसे मरीज होते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और वह इलाज के लिए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं।