Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Beyond weather and snowfall, the deities of Himachal also make predictions about pandemics.

परंपरा: मौसम और बर्फबारी के अलावा महामारी की भविष्यवाणी भी करते हैं हिमाचल के देवता, ग्रामीणों की पूरी आस्था

Fri, 27 Nov 2026 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 06:55 AM IST
सार

स्थानीय मान्यता है कि देवता स्वर्ग से लौटकर गांव के लोगों को भविष्य से जुड़े संकेत और निर्देश देते हैं। ग्रामीण इन भविष्यवाणियों को गंभीरता से सुनते हैं और फिर उन्हें वास्तविक घटनाओं से जोड़कर देखते हैं।

विज्ञापन
Beyond weather and snowfall, the deities of Himachal also make predictions about pandemics.
चालदा महासू महाराज की यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के गांवों में देववाणी के दौरान केवल धार्मिक संदेश ही नहीं दिए जाते, बल्कि मौसम कैसा रहेगा, बर्फबारी कितनी होगी, महामारी का खतरा तो नहीं और फसल व पशुधन पर क्या असर पड़ेगा, ऐसे सवालों के जवाब भी तलाशे जाते हैं। ऊपरी शिमला के कुछ क्षेत्रों में सालाना बखाण अनुष्ठान में देवता मानव माध्यमों के जरिये ग्रामीणों से संवाद करते हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय मान्यता है कि देवता स्वर्ग से लौटकर गांव के लोगों को भविष्य से जुड़े संकेत और निर्देश देते हैं। ग्रामीण इन भविष्यवाणियों को गंभीरता से सुनते हैं और फिर उन्हें वास्तविक घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अमेरिकन एंथ्रोपोलॉजिस्ट में हाल ही में प्रकाशित शोधपत्र में मानवशास्त्री आसफ शाराबी ने हिमाचल के ऊपरी शिमला क्षेत्र की इस देव परंपरा का अध्ययन किया है।
विज्ञापन


शोधपत्र का शीर्षक है- व्हेन ह्यूमन्स नीड गॉड्स एंड गॉड्स नीड ह्यूमन्स : प्रोफेटिक अथॉरिटी एंड रिचुअल नेगोशिएशन इन हिमाचल प्रदेश। इसमें बताया गया है कि देववाणी में मौसम, हिमपात, महामारी, कृषि उपज और पशुधन से जुड़ी चिंताओं के अलावा गांव के विवादों और सामुदायिक जीवन से जुड़े विषय भी उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालदा, किलबालू व किरना देवता...सबके अलग तरीके
शोध में कोटी के चालदा देवता, किलबालू और अणु के किरना देवता की परंपराओं का उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि अलग-अलग देवताओं के संवाद और निर्देश देने के तरीके भी अलग हैं। कहीं देवता ग्रामीणों को निर्देश देते हैं तो कहीं मंदिर निर्माण, पालकी और धार्मिक चढ़ावे से जुड़ी मांगें सामने आती हैं। अध्ययन में जातिगत और लैंगिक संबंधों, भूमि सुधारों तथा सामाजिक बदलावों का देव परंपराओं पर पड़ने वाले प्रभाव को भी शामिल किया गया है।

देव संस्कृति का सम्मान परम दायित्व
देवी-देवताओं से संबंधित लोक साहित्य के विशेषज्ञ व राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक रहे डॉ. गोपाल दिलैक का कहना है कि देव संस्कृति हिमाचलवासियों के पूर्वजों की आज्ञाएं हैं, जिनका मान-सम्मान करना लोग परम दायित्व मानते हैं। विदेशों में इस विषय पर शोध रहे हैं, क्योंकि जो अमन-चैन, हिमाचल की देव सत्ता में है, वह दुनिया में अन्यत्र नहीं है। देव संस्कृति के साथ हमारे मानवीय मूल्यों का भी संरक्षण होता है, जिससे सद्भाव, एकता और बल मिलता है। भविष्यवाणियों का वैज्ञानिक आधार बेशक नहीं है, मगर देवताओं की भी इनको लेकर सीमाएं हैं।

  • अध्ययन का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू देवताओं की वार्षिक सभा है। स्थानीय मान्यता के अनुसार देवता स्वर्ग में एकत्र होकर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और मांगों पर विचार-विमर्श करते हैं। ग्रामीण इस सभा की तुलना संसद, विधानसभा या प्रशासनिक सचिवालय जैसी व्यवस्था से करने लगे हैं। शोधकर्ता ने वर्ष 2013 से 2024 के बीच पश्चिमी हिमालय में क्षेत्रीय अध्ययन किया। ऊपरी शिमला में 2022, 2023 और 2024 के बखाण अनुष्ठानों पर विशेष ध्यान दिया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed