Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Salman Khan Rajshree Pan Masala Misleading Advertisement Consumer Commission Case

भ्रामक विज्ञापन मामला: सलमान खान और पान मसाला कंपनी को नोटिस जारी

Fri, 27 Nov 2026 07:19 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 27 Nov 2026 07:19 PM IST
सार

राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन मामले में राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की सर्किट बेंच ने अभिनेता सलमान खान और संबंधित निर्माता कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जोधपुर निवासी गजेंद्र कुमार की पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने दोनों पक्षों से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
Salman Khan Rajshree Pan Masala Misleading Advertisement Consumer Commission Case
जिला न्यायालय, जोधपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजश्री पान मसाला के विज्ञापन को भ्रामक बताने के मामले में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और संबंधित पान मसाला निर्माता कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की सर्किट बेंच ने इस मामले में दायर पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए अभिनेता सलमान खान और कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। राज्य आयोग ने मामले में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। जोधपुर निवासी गजेंद्र कुमार की ओर से अधिवक्ता रामनिवास चौधरी ने यह पुनरीक्षण याचिका पेश की थी। इसके साथ ही राज्य आयोग ने आदेश दिया है कि जब तक फॉरेंसिक साइंस लैब से जुड़ी मांग पर अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय में चल रहे परिवाद की कार्यवाही स्थगित रहेगी।
विज्ञापन


भ्रामक विज्ञापन पर उठते सवाल
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रामनिवास चौधरी ने बताया कि बाजार में राजश्री पान मसाला का एक पाउच महज 5 से 10 रुपये की कीमत में उपलब्ध हो जाता है। याचिका में सवाल उठाया गया है कि इतने कम दाम में बिकने वाले पाउच में आखिर लगभग 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की दर वाला कीमती केसर किस प्रकार शामिल किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता सलमान खान इस ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में विज्ञापनों में नजर आते हैं। इन विज्ञापनों में इस पान मसाले को केसर और इलायची से युक्त बताकर 'जश्न का टशन' के रूप में आकर्षक ढंग से दिखाया जाता है। याचिकाकर्ता के अनुसार, इस तरह के प्रचार से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियां तथा मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


वकालतनामे पर दस्तखत पर विवाद
पुनरीक्षण याचिका में भ्रामक विज्ञापन के साथ-साथ अभिनेता सलमान खान की ओर से पेश दस्तावेज पर बने हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। याचिकाकर्ता का आरोप है कि उपभोक्ता आयोग में अभिनेता की तरफ से प्रस्तुत वकालतनामा और अन्य कानूनी दस्तावेज पर मौजूद हस्ताक्षर उनके वास्तविक हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाते हैं। इस कारण उन्होंने जिला आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए अभिनेता सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से आयोग में उपस्थित कराने और उनके हस्ताक्षरों का मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला यानी एफएसएल से करवाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आयोग के आदेश को चुनौती
इससे पूर्व, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय, जोधपुर ने 16 सितंबर  को आदेश जारी करते हुए याचिकाकर्ता की एफएसएल जांच और अभिनेता की व्यक्तिगत उपस्थिति वाली मांग को खारिज कर दिया था। जिला आयोग के इसी फैसले को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ने राज्य आयोग की सर्किट बेंच के समक्ष पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। राज्य आयोग ने याचिका स्वीकार करते हुए विपक्षी पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। अब 19 जनवरी को होने वाली आगामी सुनवाई में दोनों पक्षों को अपना विस्तृत जवाब प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed