{"_id":"6b03e3e3d2f36606b8048b53","slug":"under-trial-prisoner-undergoing-treatment-at-faridkot-medical-college-hospital-escapes-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचारधीन हवालाती फरार, गार्ड की लापरवाही का उठाया फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचारधीन हवालाती फरार, गार्ड की लापरवाही का उठाया फायदा
Mon, 23 Nov 2026 12:28 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:28 PM IST
सार
धर्मकोट निवासी जगदीप सिंह नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। तबीयत खराब होने के कारण उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। रविवार रात वह सुरक्षा गार्ड की लापरवाही का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
फरार आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय मॉडर्न जेल का एक हवालाती सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। फरार हुए हवालाती की पहचान धर्मकोट (मोगा) निवासी जगदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचित करते हुए फरार हवालाती और सुरक्षा में तैनात गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत भेज दी है।
जेल अधीक्षक इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद धर्मकोट निवासी जगदीप सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उसे पिछले कुछ दिनों से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। नियमानुसार उसकी सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात किए गए थे। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात सुरक्षा में तैनात गार्ड की लापरवाही का फायदा उठाकर हवालाती फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया। जेल अधीक्षक के अनुसार इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा गार्ड और फरार हुए हवालाती के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए शिकायत भेजी गई है। इसके साथ ही संबंधित सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया है।