Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन टिकट में बोर्डिंग स्टेशन बदलने से क्या फायदे और नुकसान होते हैं? जानें रेलवे का नियम

Fri, 20 Nov 2026 06:48 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 20 Nov 2026 06:48 PM IST
सार

  • Pros and Cons of Changing Boarding Point: बोर्डिंग स्टेशन बदलने से यात्री रूट के अगले स्टेशन से आसानी से ट्रेन पकड़ सकते हैं और उनकी कन्फर्म सीट सुरक्षित रहती है।
  • स्टेशन बदलने के बाद पुराने स्टेशन से चढ़ने का अधिकार खत्म हो जाता है और वहां से चढ़ने पर जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन
What Are the Pros and Cons of Changing Boarding Station in Train Ticket? Know Railway Rules
ट्रेन बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियम - फोटो : AI

How to Change Boarding Station IRCTC: भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं और कई बार यात्रा के दौरान योजना में बदलाव होने पर उन्हें बोर्डिंग स्टेशन बदलने की जरूरत पड़ती है। अगर आपकी टिकट किसी स्टेशन से बुक है, लेकिन आप ट्रेन रूट के किसी अगले स्टेशन से चढ़ना चाहते हैं, तो रेलवे आपको इसकी सुविधा देता है।



हालांकि, बिना नियम जाने स्टेशन बदलने से यात्रियों को परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। नई व्यवस्था के तहत यात्री चार्ट बनने से पहले तक या तय समय सीमा में ऑनलाइन व काउंटर से बदलाव कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि बोर्डिंग स्टेशन बदलने के क्या फायदे, नुकसान हैं।

Trending Videos
What Are the Pros and Cons of Changing Boarding Station in Train Ticket? Know Railway Rules
स्टेशन बदलने के फायदे क्या? - फोटो : Adobe Stock
स्टेशन बदलने के फायदे क्या?
  • अगर आपका घर या काम किसी अगले स्टेशन के पास है, तो बोर्डिंग स्टेशन बदलकर आप आसानी से वहीं से ट्रेन पकड़ सकते हैं।
  • इससे आपका समय और अतिरिक्त यात्रा खर्च बचता है साथ ही आपकी सीट भी सुरक्षित बनी रहती है।
What Are the Pros and Cons of Changing Boarding Station in Train Ticket? Know Railway Rules
स्टेशन बदलने के नुकसान क्या? - फोटो : Adobe Stock

स्टेशन बदलने के नुकसान क्या?

  • नया बोर्डिंग स्टेशन चुनते ही आप पुराने स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने का अधिकार खो देते हैं।
  • अगर आप पुराने स्टेशन से चढ़ते हैं, तो टीटीई आपको बिना टिकट मानकर जुर्माना लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Are the Pros and Cons of Changing Boarding Station in Train Ticket? Know Railway Rules
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

बदलाव करने का नियम क्या?

  • केवल कन्फर्म या आरएसी टिकट पर ही बोर्डिंग स्टेशन बदला जा सकता है, वेटिंग टिकट पर यह सुविधा नहीं मिलती।
  • आप केवल एक बार और आगे के स्टेशन के लिए ही बदलाव कर सकते हैं, पीछे के स्टेशन के लिए नहीं।
  • साथ ही आप सिर्फ ट्रेन के समय से आधे घंटे पहले तक ही बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।
विज्ञापन
What Are the Pros and Cons of Changing Boarding Station in Train Ticket? Know Railway Rules
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

कैसे और कब बदलें स्टेशन?

  • आप आईआरसीटीसी वेबसाइट, एप या रेलवे काउंटर के जरिए चार्ट बनने या तय समय सीमा से पहले स्टेशन बदल सकते हैं।
  • बदलाव करने से पहले अपनी यात्रा की पक्की योजना बना लें क्योंकि दोबारा बदलाव संभव नहीं होता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed