December First Weekly Horoscope 2026: दिसंबर 2026 का पहला सप्ताह 12 राशियों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आया है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल और उनके प्रभाव से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने के साथ ही निवेश से लाभ और धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, कुछ राशि वालों को अपने काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत और धैर्य से आगे बढ़ना होगा। वहीं, आर्थिक मामलों में भी सप्ताह के दौरान कई तरह के अनुभव हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर के पहले सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए यह समय कैसा रहने वाला है।
कैसा रहेगा आपके लिए दिसंबर का पहला सप्ताह, जानें किन राशि के लोग करेंगे तरक्की और कौन होगा परेशान
December First Weekly Horoscope 2026: दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल से 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएंगे। जानें करियर, कारोबार, निवेश और धन लाभ के योग।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में संभलकर चलने के लिए संकेत कर रहा है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर और कारोबार से जुड़ी कुछेक चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। आपके सोचे हुए कार्य अधिक भाग दौड़ करने के बाद ही सिद्ध हो पाएंगे। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर आवेश में आकर लेने से बचना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको धन से जुड़े मामलों को समझदारी के साथ हैंडल करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान लोगों के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें। मेष राशि के जातकों को अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाते लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के कदम आगे बढ़ाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर प्रेमी युगल के बीच मतभेद हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन गाय को मीठी रोटी खिलाएं और हनुमत उपासना करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक और सुख-सौभाग्य को बढ़ाने वाला कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान खोजने में मदद मिलेगी। इस दौरान करियर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा और उनकी मेहनत रंग लाएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की मनोकामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय में मनचाहा लाभ और वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। हालांकि वृषभ राशि के जातकों को अपनी उपलब्धियों का बखान खुद करने और योजनाओं का खुलासा उनके पूरा होने से पहले करने से बचना चाहिए, अन्यथा उस पर आपके विरोधियों की बुरी नजर लग सकती है। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके निर्णयों की प्रशंसा करेंगे। समाज एवं परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। महिला वर्ग का मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा एवं उनके मंत्रों का जप करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनका हल खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय सेहत और संबंध को लेकर थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। जिन लोगों की सेहत पहले से खराब चली आ रही है, उन्हें अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इसी प्रकार घर-परिवार और आत्मीयजनों के साथ आप अपना व्यवहार सही रखें, अन्यथा वर्षों से चले आ रहे संबंधों में दरार पड़ सकती है। इस सप्ताह किसी दुर्घटना अथवा चोट-चपेट की आशंका तो नहीं लेकिन आपको फिर अपने कार्य जल्दबाजी में करने या फिर तेजी से वाहन आदि चलाने से बचना चाहिए तथा अपने सामान की विशेष सुरक्षा करनी चाहिए। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को जोखिम भरे कार्यों और निवेश से बचना चाहिए। प्रेम प्रसंग में मुश्किलों से बचने के लिए दिखावा करने से बचें और सामाजिक मर्यादा को बनाए रखने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर आपके पार्टनर की बात-व्यवहार में बदलाव आ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से साधना एवं आराधना करें तथा बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नये अवसरों के द्वारा खोलने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह आपकी लंबे समय से चली आ रही कोई कामना पूरी हो सकती है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना फलीभूत होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद अप्रत्याशित रूप से बातचीत के जरिए सुलझ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय करियर-कारोबार के लिए अत्यंत ही शुभ और अनुकूल कहा जाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और उनके कारोबार में आशा के अनुरूप वृद्धि होगी। यदि आप किसी नये कारोबार की शुरुआत करने इच्छुक हों, तो हफ्ते उससे जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको आपको अपेक्षा से अधिक सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन रमेगा। मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने और उनके जरिए कुछेक पुरानी समस्याओं से मुक्ति पाने का जरिया मिलेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ कहा जाएगा। प्रेमी जनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप अनुकूलता का अनुभव करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।
