Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: High Court Issues Notices to 3 Former Congress Councillors Who Joined BJP Under Anti-Defection Law

इंदौर: भाजपा में शामिल तीन कांग्रेस पार्षदों को हाईकोर्ट का नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब

Thu, 26 Nov 2026 10:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

इंदौर में भाजपा में शामिल हुए तीन कांग्रेस पार्षदों की सदस्यता पर कानूनी सवाल खड़े हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट की याचिका पर हाईकोर्ट ने तीनों पार्षदों सहित सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Indore: High Court Issues Notices to 3 Former Congress Councillors Who Joined BJP Under Anti-Defection Law
मप्र हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तीन कांग्रेस पार्षदों को दलबदल कानून के तहत नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने पार्षद ममता सुनेरे, शिवम यादव और विनिता मौर्य सहित मामले से जुड़े सभी पक्षकारों से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस पवनकुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट की याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने राज्य सरकार, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव, नगर निगम और तीनों पार्षदों को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उमरिया: बजरंग पावर के खिलाफ घुनघुटी में जनआक्रोश, अधिकारियों के सामने भी नहीं पिघला ग्रामीणों का रुख
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका का मुख्य आधार
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले इन तीनों पार्षदों ने बाद में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने शासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने तीनों पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने तथा उनके वार्डों में उपचुनाव कराने की मांग उठाई थी। हालांकि नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने नेता प्रतिपक्ष के इस आवेदन को निरस्त कर दिया था। प्रमुख सचिव के इस फैसले को चुनौती देते हुए सोनिला मिमरोट ने सितंबर महीने में उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की थी।

उच्च न्यायालय में पैरवी
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल और अधिवक्ता ज्येश गुरनानी ने अपनी दलीलें पेश कीं। उन्होंने प्रमुख सचिव के निर्णय पर सवाल उठाते हुए पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद सभी संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत अब सभी पक्षों का जवाब मिलने के बाद इस याचिका पर अगली सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed