Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Constitution Gallery to Open at MP Assembly, BJP to Hold Intellectual Meet in Evening

भोपाल में आज: मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन, शाम को भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी

Thu, 26 Nov 2026 09:18 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 26 Nov 2026 09:18 AM IST
सार

संविधान दिवस पर गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में संविधान गैलरी का उद्घाटन होगा। वहीं, शाम को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
Bhopal Today: Constitution Gallery to Open at MP Assembly, BJP to Hold Intellectual Meet in Evening
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में संविधान गैलरी का उद्घाटन
विज्ञापन

26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा में सुबह 11 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11:15 बजे समिति कक्ष क्रमांक-1 में मुख्य समारोह होगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराएंगे। इस दौरान विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्षता करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, सदस्य और विश्वविद्यालयों के कुलगुरु शामिल होंगे।

संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश का योगदान दिखेगा
विधानसभा के सेंट्रल हॉल में संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही संविधान गैलरी का उद्घाटन होगा। इसमें संविधान सभा का समूह चित्र और संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को दर्शाने वाले चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अशोक स्तंभ का चित्रांकन करने वाले चित्रकार स्व. दीनानाथ भार्गव के सुपुत्र का भी अभिनंदन किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: प्रदेश को मिलेंगे दो एग्रीकल्चर क्लस्टर और दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 223 पुलों के लिए 643 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की ओर से संविधान गौरव दिवस पर शाम चार बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। संगोष्ठी में भोपाल के गणमान्य नागरिकों, पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों, डॉक्टरों, खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों, वकीलों, इंजीनियरों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल्यों, अधिकारों, कर्तव्यों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: निर्मला सीतारमण और पाटिल से मिले सीएम मोहन यादव, प्रदेश के लंबित मुद्दों पर की चर्चा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed