Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A sharp onset of cold in the final days of November: Cold wave hits 4 districts including Bhopal; mercury drop

नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का तीखा हमला: भोपाल समेत 4 जिलों में शीतलहर, कटनी में पारा 6.8 डिग्री पर पहुंचा

Fri, 27 Nov 2026 07:06 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 27 Nov 2026 07:06 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है। कटनी के करौंदी में पारा 6.8 डिग्री पहुंचा, जबकि भोपाल समेत चार जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान और गिरने के आसार हैं।

विज्ञापन
A sharp onset of cold in the final days of November: Cold wave hits 4 districts including Bhopal; mercury drop
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सर्दी अब अपना असर दिखाने लगी है। नवंबर का आखिरी सप्ताह प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड लेकर आया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के बीच कटनी के करौंदी में पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल समेत चार जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


भोपाल में दो दिन से शीतलहर, राहत के आसार नहीं
राजधानी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां लगातार तीसरे साल नवंबर में सर्दी का तीखा दौर देखने को मिल रहा है। इस बार 23-24 नवंबर की रात तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद अगली रात पारा 8.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


इन शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिरा है। कटनी के करौंदी में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दमोह में 7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 7.7 डिग्री, भोपाल में 8.8 डिग्री और रीवा में 9 डिग्री तापमान रहा। खजुराहो और रायसेन में पारा 9.6 डिग्री, जबकि जबलपुर और उमरिया में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, मलाजखंड, दतिया, मंडला, सतना, सीधी, श्योपुर, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी और धार में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों की बर्फबारी का मध्य प्रदेश में असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में तापमान गिर रहा है। अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री तक और गिरावट होने का अनुमान है। ऐसा हुआ तो प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। सुबह धुंध और दिन में ठंडी हवाओं का असर भी बना रहेगा।


यह भी पढ़ें-गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन: पुलिस ने शुरू की जांच, काउंसिल के अधिकारियों और एनएसयूआई नेताओं को बुलाया

नवंबर में भोपाल की ठंड ने बदला ट्रेंड
राजधानी में नवंबर के दौरान तेज ठंड का सिलसिला पिछले तीन वर्षों से देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 2018 से 2023 के बीच नवंबर में न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 10.2 से 13.8 डिग्री के बीच रहता था। वहीं 2025 में 17 नवंबर को तापमान गिरकर 5.2 डिग्री तक पहुंच गया था। इस बार भी नवंबर के आखिरी दिनों में पारा 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed