{"_id":"6b0814f93e004d49a702e074","slug":"jharkhand-high-court-order-watchman-recruitment-disabled-quota-12-weeks-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: दिव्यांगों के लिए आरक्षित चौकीदार के पदों पर 12 सप्ताह में करें नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: दिव्यांगों के लिए आरक्षित चौकीदार के पदों पर 12 सप्ताह में करें नियुक्ति
Thu, 26 Nov 2026 04:46 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:46 PM IST
सार
झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज में चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अदालत ने चार प्रतिशत आरक्षित पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया 12 सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
झारखंड उच्च न्यायालय
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड उच्च न्यायालय ने साहिबगंज जिले में चौकीदार पद पर नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित चार प्रतिशत पदों पर भर्ती प्रक्रिया 12 सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायाधीश जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद नियुक्ति से वंचित फूलचंद मुर्मू और अन्य अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी रोक
साहिबगंज जिले में विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत चौकीदार के कुल 315 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था। याचिकाकर्ता निर्धारित पात्रता के साथ इस प्रक्रिया में शामिल हुए थे। उन्हें प्रवेश पत्र जारी किया गया और उन्होंने लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा भी पास कर ली।
लेकिन इसके बावजूद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका, क्योंकि प्रतिवादियों की ओर से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों को फिलहाल स्थगित रखा गया था। इससे आहत होकर पीड़ित अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार: भूमि सर्वेक्षण की हर महीने होगी समीक्षा, मंत्री दिलीप जायसवाल खुद करेंगे मॉनिटरिंग
अदालत ने स्वीकार कीं अधिवक्ताओं की दलीलें
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता शुभम मिश्रा और हर्ष चंद्र ने अदालत में दलील रखी। उन्होंने कहा कि जब विज्ञापन में ही दिव्यांगों के लिए चार प्रतिशत पद आरक्षित थे और अभ्यर्थियों ने सभी निर्धारित परीक्षाएं पास कर ली हैं, तो केवल प्रक्रिया को स्थगित रखकर उन्हें नियुक्ति से वंचित करना कानूनी रूप से उचित नहीं है। अदालत ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए तय समयसीमा के भीतर बहाली प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया।