Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एशियाई पैरा गेम्स में रजत जीतने वाली पैरा तीरंदाज पायल नाग सम्मानित

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने वाली पैरा तीरंदाज पायल नाग को सम्मानित किया। जापान के आइची-नागोया में 21 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में पायल नाग ने भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी के साथ महिला कंपाउंड डबल्स स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर देश के साथ-साथ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का नाम भी रोशन किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने पायल नाग को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पायल ने अपनी मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश और श्राइन बोर्ड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि पायल भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए और पदक जीतेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उपराज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के नेतृत्व में बोर्ड खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, अनुभवी प्रशिक्षक और बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आधुनिक खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण संसाधनों के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पायल नाग और शीतल देवी दोनों ही श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। दोनों खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाती है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी उधम दास, तीरंदाजी प्रशिक्षक अभिलाषा सहित श्राइन बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed