Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Cabinet cleared a fresh delimitation-linked women's reservation bill, Pm modi, Parliament Session, BJP.

केंद्रीय कैबिनेट: महिला आरक्षण से जुड़े नए परिसीमन विधेयक को मिली मंजूरी, संसद के विशेष सत्र में होगा पेश

Fri, 27 Nov 2026 03:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 27 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक अगले सप्ताह शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पेश किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि यह विधेयक केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक में लाया गया था।

विज्ञापन
Union Cabinet cleared a fresh delimitation-linked women's reservation bill, Pm modi, Parliament Session, BJP.
केंदीय कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े नए परिसीमन विधेयक को मंजूरी दी गई है। सरकार अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक को पेश कर सकती है। विधेयक में कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि परिसीमन के बाद किसी भी राज्य का लोकसभा में प्रतिनिधित्व दूसरे राज्यों के मुकाबले कम न हो। कैबिनेट की यह बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में हुई। सरकार इस विधेयक को विशेष सत्र में पारित कराना चाहती है।

विज्ञापन


कैबिनेट ने लोकसभा सीटें 50% बढ़ाईं, महिला आरक्षण विधेयक पर भी नजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने लोकसभा सीटों में 50 फीसदी वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बदली हुई संख्या 2051 तक लागू रहेगी। सरकार महिला आरक्षण विधेयक में बदलाव पर भी विचार कर रही है। लोकसभा सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव का मकसद राज्यों के प्रतिनिधित्व पर परिसीमन के प्रभाव को लेकर चिंताओं को दूर करना है।

विज्ञापन

लोकसभा सीटों की संख्या क्यों बढ़ाई जा रही है?

यह भी रोचक है कि परिसीमन से जुड़ी आई अब तक की खबरों में संकेत मिल रहे थे कि सरकार एक फॉर्मूले पर विचार कर रही थी। इसके तहत सभी राज्यों में सीटों की संख्या 50 फीसदी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, 1971 की जनगणना के आधार पर उनकी मौजूदा अंतर-राज्यीय हिस्सेदारी को भी बरकरार रखा जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि परिसीमन के कारण राज्यों के प्रतिनिधित्व पर पड़ने पड़ने की आशंका है। दक्षिण भारतीय राज्यों ने इस मुद्दे पर विशेष रूप से चिंता जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आरक्षण विधेयक में क्या बदलाव होंगे?

केंद्र सरकार पहले के कानून में संशोधन पर विचार कर रही है। यह कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करता है। प्रस्तावित बदलाव अप्रैल में 131वें संविधान संशोधन बिल, 2026 पारित न होने का बाद किए गए हैं। लोकसभा में दो तिहाई बहुमत न मिलने के कारण ये विधेयक पारित नहीं हो सका था। अप्रैल में पेश किए गए विधेयक में महिला आरक्षण के कार्यान्वयन को परिसीमन से जोड़ा गया था। इसमें लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को अधिकतम 850 तक बढ़ाने का प्रस्ताव था।

ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पर नजर?: सरकार के खिलाफ एकजुट होगा विपक्ष, खरगे के घर कल नेताओं का जमावड़ा

शिवसेना शिंदे गुट ने भी जारी किया व्हिप

संसद सत्र आहूत किए जाने के बीच शिवसेना ने अपने सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद के विशेष सत्र में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए व्हिप जारी किया है।

परिसीमन पर बीआरएस का सशर्त समर्थन

तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी नेता रावुला श्रीधर ने कहा कि यदि केंद्र सरकार राज्यों के हितों और दक्षिण भारत की राजनीतिक हिस्सेदारी की रक्षा करती है, तो उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। उन्होंने लोकसभा में दक्षिणी राज्यों की मौजूदा 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखने पर जोर दिया। श्रीधर ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को परिसीमन के नाम पर राजनीतिक नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने केंद्र से सभी राज्यों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें: 'एक समुदाय को ही मिल रही तरजीह': पूर्व सीजेआई गवई का राष्ट्रपति को पत्र, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम पर लगाए आरोप

परिसीमन से भाजपा सत्ता मजबूत करना चाहती है: सिब्बल

वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने परिसीमन को लेकर भाजपा पर सत्ता मजबूत करने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के जरिए भाजपा अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाना चाहती है। सिब्बल ने चेतावनी दी कि ऐसा होने पर लोकतंत्र का जो हिस्सा बचा है, वह भी खत्म हो जाएगा।

संसद का विशेष सत्र कब होगा?

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर को लोकसभा के फिर से शुरू होने के साथ शुरू होगा। राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से होगी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक सरकारी कामकाज को लेकर आहूत ये सत्र 3 दिसंबर को समाप्त होने की उम्मीद है। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार इन बदलावों को जल्द से जल्द लागू करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed