Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Violation of Deepam Lighting Order Temple Trust Board Suspend Committee Take Over Administration

कल दीपथून में जलाया जाएगा दीपम: अवहेलना पर विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा, ट्रस्ट बोर्ड को किया निलंबित

Fri, 27 Nov 2026 03:36 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 27 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

तमिलनाडु के मदुरै में कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने 28 नवंबर को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून स्तंभ पर दीप जलाने का आदेश दिया है। साथ ही मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड को निलंबित कर दो सेवानिवृत्त जजों को प्रशासन सौंप दिया है। दरगाह की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ भी तैनात होगी। आखिर मंदिर ट्रस्ट ने अदालत का आदेश क्यों नहीं माना और अब दीप कैसे जलेगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Supreme Court Violation of Deepam Lighting Order Temple Trust Board Suspend Committee Take Over Administration
सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्देश दिए? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने 28 नवंबर को मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून पत्थर के स्तंभ पर पारंपरिक दीप जलाने का आदेश दिया है। 20 नवंबर को दिए गए आदेश का पालन नहीं करने पर अदालत ने अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड को निलंबित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्टियों की कार्रवाई को आदेश की जानबूझकर और खुली अवहेलना बताया है। मंदिर का प्रशासन संभालने के लिए दो सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जजों को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर का प्रशासन किन जजों को सौंपा?
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने दो सेवानिवृत्त जजों की समिति बनाई है। इसमें न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन शामिल हैं। दोनों को कोर्ट की ओर से रिसीवर नियुक्त किया गया है। वे मंदिर का प्रशासन संभालेंगे और दीप जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यह मंदिर भगवान मुरुगन को समर्पित है और तमिलनाडु के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है।
विज्ञापन


ट्रस्ट बोर्ड ने अदालत के आदेश की अवहेलना कैसे की?
सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को आदेश दिया था कि 24 नवंबर को दीपथून स्तंभ पर एक बार के लिए कार्तिगई दीपम जलाया जाए। लेकिन 24 नवंबर को निर्धारित स्थान पर दीप नहीं जलाया गया। मंदिर ट्रस्ट ने इसके बजाय पहाड़ी की निचली ढलान पर उच्छिपिल्लैयार मंदिर के पास पारंपरिक दीप मंडपम में दीप जलाने का फैसला किया। अदालत ने कहा कि ट्रस्टियों ने स्पष्ट रूप से उसके आदेश को लागू नहीं करने का रुख अपनाया। पीठ के मुताबिक, यह अदालत के अधिकार को कमजोर करने और मद्रास हाईकोर्ट के सामने दिए गए भरोसे की भी अनदेखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 नवंबर को सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम होंगे?
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि 24 नवंबर को उच्छिपिल्लैयार मंडपम में जलाई गई ज्योति से दीपथून स्तंभ पर दीप जलाया जाए। हर श्रद्धालु को विवादित स्थल पर दीप जलाने की अनुमति होगी। हालांकि, दीप दरगाह से चारों तरफ कम से कम 50 मीटर की दूरी पर जलाया जाएगा। अदालत ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को दरगाह की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दरगाह आने वाले किसी भी व्यक्ति को रोका नहीं जाएगा और न ही उसे प्रार्थना करने से रोका जाएगा।


आखिर क्या है कार्तिगई दीपम का पूरा विवाद?
मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कई दशकों से कार्तिगई दीपम निचली ढलान पर स्थित उच्छिपिल्लैयार मंदिर के पास दीप मंडपम में जलाया जाता रहा है। हिंदू संगठनों ने पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में स्थित दीपथून स्तंभ पर दीप जलाने की मांग की थी। यह स्थान पास की दरगाह से करीब 50 मीटर दूर है। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है कि पहाड़ी पर दीप कहां और किसके द्वारा जलाया जाना चाहिए। 24 नवंबर को दीपथून पर दीप नहीं जलने के बाद तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी थी और इसके लिए मंदिर प्रशासन को जिम्मेदार बताया था। अब अदालत ने ट्रस्ट बोर्ड को हटाकर खुद नियुक्त रिसीवरों के जरिए प्रशासन संभालने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed