Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu University Vice-Chancellor Posts Vacant Governor Writes to CM Vijay Seeks Intervention Appointment

तमिलनाडु: यूनिवर्सिटियों में कुलपति के पद खाली, राज्यपाल ने सीएम विजय को लिखा पत्र; नियुक्तियों पर क्या कहा?

Thu, 26 Nov 2026 07:04 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 26 Nov 2026 07:04 PM IST
सार

तमिलनाडु की कई सरकारी यूनिवर्सिटियों में कुलपतियों के पद लंबे समय से खाली हैं। इससे प्रशासन और दीक्षांत समारोह प्रभावित हो रहे हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को पत्र लिखकर हस्तक्षेप मांगा है। आखिर नियुक्तियों में देरी क्यों चिंता का विषय बनी? राज्यपाल ने यूजीसी के किन नियमों का पालन करने पर जोर दिया है? क्या मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से प्रक्रिया तेज होगी? आइए, मामले को विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Tamil Nadu University Vice-Chancellor Posts Vacant Governor Writes to CM Vijay Seeks Intervention Appointment
राज्यपाल ने सीएम विजय को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु की कई सरकारी यूनिवर्सिटियों में कुलपतियों के पद लंबे समय से खाली हैं। इसका असर विश्वविद्यालयों के रोजमर्रा के कामकाज और दीक्षांत समारोहों पर पड़ रहा है। इस मामले में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालयों का प्रशासन सुचारू रखने और पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियां जारी रखने के लिए पूर्णकालिक कुलपतियों की नियुक्ति जरूरी है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि कई राज्य विश्वविद्यालयों में कुलपति के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इसके कारण दीक्षांत समारोह आयोजित करने में देरी हो रही है और विश्वविद्यालयों का रोजमर्रा का प्रशासन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस समस्या को जल्द सुलझाने के लिए व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


कुलपतियों की नियुक्ति किन नियमों के तहत होनी चाहिए?
राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में पूर्णकालिक कुलपतियों की नियुक्ति संबंधित विश्वविद्यालय कानूनों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने इन नियमों के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जरूरी इंतजाम करने पर जोर दिया। उनका कहना है कि इससे विश्वविद्यालयों का प्रशासन प्रभावी ढंग से चल सकेगा और शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतरता बनी रहेगी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से इस मामले में जल्द कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed