{"_id":"6b06d373ff64cac9320addc9","slug":"rajnath-singh-attacks-congress-and-rahul-gandhi-at-kalaburagi-rally-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राजनीति सत्ता नहीं, राष्ट्र निर्माण का जरिया': कलबुर्गी रैली में बरसे राजनाथ सिंह; राहुल गांधी को ऐसे घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'राजनीति सत्ता नहीं, राष्ट्र निर्माण का जरिया': कलबुर्गी रैली में बरसे राजनाथ सिंह; राहुल गांधी को ऐसे घेरा
Wed, 25 Nov 2026 05:54 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:54 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कलबुर्गी की भाजपा रैली में कहा कि राजनीति राष्ट्र निर्माण के लिए है, सत्ता पाने के लिए नहीं। उन्होंने संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया और कांग्रेस व राहुल गांधी पर हिंसा, अराजकता तथा लोकतंत्र के खिलाफ विदेशी मदद लेने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कलबुर्गी में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष और खासकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण होना चाहिए। राजनाथ सिंह ने भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' रैली में कहा कि वे कलबुर्गी संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर आए हैं।
कांग्रेस पर अराजकता और सत्ता परिवर्तन के आरोप
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटों के जरिए नहीं, बल्कि हिंसा और अराजकता के रास्ते सत्ता में बदलाव चाहती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता से सत्ता परिवर्तन नहीं हो सकता। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र को निशाना बनाने के लिए विदेशियों को आमंत्रित कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हर जगह खारिज की जा रही है, जिसे राहुल गांधी पचा नहीं पा रहे हैं।