Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Completes 50 Years of Long-Range Maritime Surveillance

नौसेना ने पूरे किए समुद्री में लंबी दूरी की निगरानी के 50 साल

Wed, 18 Nov 2026 12:43 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy Completes 50 Years of Long-Range Maritime Surveillance
भारतीय नौसेना - फोटो : X (@FranceinIndia)
भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी की समुद्री निगरानी (एलआरएमआर) के 50 साल पूरे कर लिए हैं। 18 नवंबर 1976 को शुरू हुआ यह सफर आज अत्याधुनिक पी-8आई विमानों तक पहुंच चुका है। इन पांच दशकों में नौसेना ने समुद्र के विशाल क्षेत्र में निगरानी करने, दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने, पनडुब्बियों को खोजने और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी क्षमता को लगातार मजबूत किया है। 
विज्ञापन


इस स्वर्ण जयंती के साथ नौसेना के हवाई निगरानी दस्ते आईएनएएस 312 की स्थापना के भी 50 साल पूरे हो गए हैं। नौसेना के इस हवाई दस्ते को 'अल्बाट्रॉस' के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 18 नवंबर 1976 को गोवा के आईएनएस हंसा में हुई थी। उस समय भारतीय वायुसेना से पांच लॉकहीड सुपर कॉन्स्टेलेशन विमान लेकर इस दस्ते की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 1971 के युद्ध के बाद नौसेना ने महसूस किया कि समुद्री सुरक्षा के लिए ऐसे विमानों की जरूरत है, जो समुद्र में लंबी दूरी तक जाकर निगरानी कर सकें और युद्धपोतों तथा हेलीकॉप्टरों के साथ मिलकर काम कर सकें। इसी जरूरत को देखते हुए नौसेना ने लंबी दूरी की समुद्री निगरानी की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद नौसेना की हवाई निगरानी क्षमता में लगातार इजाफा हुआ। वर्ष 1977 में इल्यूशिन आईएल-38 विमानों को शामिल करने से समुद्री निगरानी और पनडुब्बियों का पता लगाने की क्षमता मजबूत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना के मुताबिक, इसके बाद 1988 में आईएनएएस 312 में टुपोलेव टीयू-142एम विमान शामिल किए गए। इन विमानों ने नौसेना की पहुंच को हिंद महासागर क्षेत्र के दूर-दराज के हिस्सों तक बढ़ा दिया। इस तरह नौसेना के लिए समुद्र के बड़े हिस्से पर लगातार नजर रखना आसान हुआ। इस सफर में एक और बड़ी उपलब्धि वर्ष 2013 में मिली, जब अरक्कोनम स्थित आईएनएस राजाली में बोइंग पी-8आई विमानों को शामिल किया गया। इन अत्याधुनिक विमानों ने समुद्र के विशाल क्षेत्र में निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने, दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने, पनडुब्बियों की तलाश करने और समुद्री लक्ष्यों पर हमला करने की क्षमता को नई ताकत दी।

पिछले पांच दशकों में नौसेना के लंबी दूरी के समुद्री निगरानी विमानों ने ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में भूमिका निभाई है। इसके अलावा, समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई और समुद्र में लापता लोगों तथा जहाजों की तलाश एवं बचाव अभियानों में भी इन विमानों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। आज नौसेना के पी-8आई विमान हिंद महासागर और उससे आगे तक समुद्री गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

आईएनएएस 312 के पी-8आई विमान अरक्कोनम स्थित आईएनएस राजाली से और आईएनएएस 316 के विमान गोवा स्थित आईएनएस हंसा से संचालन कर रहे हैं। इनकी मदद से नौसेना समुद्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी जुटाने और भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा करने में जुटी है।


नौसेना की इस स्वर्ण जयंती पर उन सभी नौसैनिक पायलटों, अभियान दलों, तकनीकी कर्मचारियों और सहयोगी कर्मियों के योगदान को भी याद किया जा रहा है, जिन्होंने पांच दशकों तक इस क्षमता को विकसित करने और बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। सुपर कॉन्स्टेलेशन से शुरू होकर पी-8आई तक पहुंचा यह सफर भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता में आए बड़े बदलाव और तकनीकी विकास की कहानी भी बयां करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed